रायपुर नगर निगम के खोखले वादे ; 10 करोड़ डकार कर भी सिस्टम नदारद, अब जनता की गाढ़ी कमाई पर नजर

Aishwarya Dwivedi | Apr 13, 2026, 16:38 IST
Share
Thirsty-CG-Raipur-10-Crores-Wasted-Promises
Thirsty-CG-Raipur-10-Crores-Wasted-Promises

रायपुर में जल संकट बढ़ रहा है, जबकि नगर निगम की विफलता साफ नजर आ रही है। दो सालों से जल संरक्षण और पाइपलाइन सिस्टम की बातों को सिर्फ कागजों में लटकाया गया। 10 करोड़ रुपए की राशि जुटाई गई, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हुआ।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा चढ़ते ही जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। शहर के 70 में से 35 वार्ड बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लेकिन असली सवाल पानी की कमी का नहीं, बल्कि रायपुर नगर निगमकी उस 'सिस्टमैटिक नाकामी' का है, जिसने दो साल से रायपुर की प्यास को सिर्फ फाइल और टेंडरों के खेल में उलझा कर रखा है।

कब तक फाइलों में ही रिचार्ज होगा ग्राउंड वाटर

महापौर मीनल चौबे पिछले दो वर्षों से वाटर हार्वेस्टिंग और भूजल संरक्षण की दुहाई दे रही हैं। सवाल यह है कि जब संकट का पता पहले से था, तो काम धरातल पर क्यों नहीं दिखा? गर्मी आते ही प्रशासन की नींद खुलना अब एक सालाना रिवाज बन गया है। क्या नगर निगम सिर्फ मॉनसून जाने और गर्मी आने का इंतजार करता है ताकि आपदा को अवसर में बदला जा सके

स्थायी समाधान की बलि क्यों

इस साल निगम ने टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति के लिए 1 करोड़ 50 लाख का टेंडर जारी किया है, जो पिछले साल से 50 लाख रुपये ज्यादा है।

बड़ा सवाल: पाइपलाइन बिछाने और स्थायी जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के बजाय, हर साल टैंकरों पर बजट बढ़ाना क्या किसी बड़े खेल की ओर इशारा नहीं करता।

क्या टैंकर माफियाओं को फायदा पहुँचाने के लिए शहर को जानबूझकर प्यासा रखा जा रहा है। जनता पूछ रही है कि करोड़ों का यह पानी आख़िर जा कहाँ रहा है।

अपनी विफलता का जुर्माना जनता से क्यों

खबर का सबसे चौंकाने वाला पहलू राजसात की धमकी है। पिछले साल वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर जनता से 8 से 10 करोड़ रुपए वसूले गए थे। निगम खुद स्वीकार कर रहा है कि वह मकानों में सिस्टम नहीं लगवा पाया। इस तरह में एक ही सवाल उठता है। जब पैसा निगम के पास था और संसाधन उनके पास, तो काम क्यों नहीं हुआ?

नगर निगम से सवाल

  • 10 करोड़ रुपए बैंक में पड़े रहे और शहर के जल स्रोत सूख गए, इस आपराधिक देरी के लिए किस अधिकारी पर गाज गिरेगी?
  • क्या 1.50 करोड़ रुपए में कुछ वार्डों की पाइपलाइन और बोरिंग दुरुस्त नहीं की जा सकती थी, जो हर साल टैंकरों पर लुटाए जा रहे हैं?
  • हार्वेस्टिंग की राशि जमा करने वाले नागरिकों को सिस्टम के बदले 'पैसे जब्त' करने की धमकी देना क्या जनता के साथ धोखाधड़ी नहीं है?

निष्कर्ष

रायपुर का जल संकट प्राकृतिक कम और प्रशासनिक ज्यादा नजर आता है। अगर समय रहते 10 करोड़ की राशि का सही उपयोग हुआ होता, तो आज आधे रायपुर को टैंकरों के पीछे नहीं भागना पड़ता। महापौर और निगम प्रशासन को अब 'योजनाओं' से बाहर निकलकर 'जवाब' देना होगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन

भागीरथपुरा जल संकट: अस्पतालों में जिंदगी और मौत की जंग, आज हाईकोर्ट में सरकार से जवाब-तलब

जल संकट ले सकता है भूकंप का रूप, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी, जानें पूरी रिपोर्ट

MP विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन आज, स्वास्थ्य और जल संकट जैसे मुद्दों से गरमाएगा माहौल

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर नगर निगम
  • टैंकर
  • जल संकट
  • वाटर हार्वेस्टिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं