एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन

Ramanand Tiwari | Feb 19, 2026, 20:56 IST
Share
Water inside and echo outside in MP Assembly
Photograph: (the sootr)

एमपी विधानसभा में जबलपुर जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासियों के मुद्दे पर भारी हंगामा। विपक्ष ने 'ख्याली पुलाव' की थाली दिखाकर सरकार को घेरा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को सदन का फोकस सिर्फ एक मुद्दे पर नहीं रहा। जबलपुर में नर्मदा के बावजूद जल संकट, नल-जल योजना की रफ्तार, जर्जर स्कूल भवन, सहरिया आदिवासियो का मामला और विपक्ष का ‘ख्याली पुलाव’ प्रदर्शन-इन सबने माहौल गरमा दिया। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखे सवाल-जवाब हुए, तो कुछ मामलों में आश्वासन भी मिला।

जबलपुर में नर्मदा, फिर भी पानी की किल्लत?

बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए जबलपुर के जल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि नर्मदा नदी होने के बावजूद शहर में पानी की समस्या क्यों बनी हुई है। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि योजनाएं जारी हैं और पानी की सप्लाई नियमित की जा रही है।

मंत्री का दावा था कि “डबल सिस्टम” से पानी दिया जा रहा है और 28 प्रतिशत ज्यादा सप्लाई हो रही है। इस पर विश्नोई ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरानी योजना और प्लानिंग पर सही काम नहीं हुआ, इसी कारण विकास बाधित हुआ है।

यह खबरें भी पढ़ें..

मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा

एमपी के धनकुबेर सौरभ शर्मा का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, कहां तक पहुंचा केस, जानें

नल-जल योजना पर फिर आमने-सामने

अजय विश्नोई ने नगर परिषद के खर्च और जल सप्लाई में गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि जहां स्थानीय विरोध खत्म होगा, वहां नल-जल योजना से सप्लाई शुरू कर हैंडपंप बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध के कारण फिलहाल दोनों सिस्टम साथ चल रहे हैं।

इस पर विश्नोई बोले-सरकार की जिम्मेदारी है कि पानी नियमित दे, विरोध अपने आप खत्म हो जाएगा। विधायक नीरज ठाकुर ने भेड़ाघाट क्षेत्र की जल समस्या उठाई, जिस पर मंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर समाधान का भरोसा दिया।

शराब बिक्री और नर्मदा किनारे हालात पर चिंता

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शराब बिक्री तेजी से बढ़ रही है और नर्मदा किनारे छोटे बच्चे तक शराब पीते दिख रहे हैं। मरकाम ने दावा किया कि टूटी बोतलों के कांच से लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने अजय विश्नोई की सराहना करते हुए कहा कि “जबलपुर के टाइगर ने इंदौर के टाइगर को टक्कर दी है।”

जर्जर स्कूल भवनों की तस्वीरें सदन में

भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों का मुद्दा उठाया। उन्होंने टूटी छतों और बाउंड्रीवाल की कमी की तस्वीरें दिखाते हुए सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर सवाल उठाए।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सिवनी में 44 स्कूल भवन जर्जर स्थिति में हैं और 5 नए भवन स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेशभर में करीब 1800 स्कूल भवन जर्जर चिन्हित हैं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1200 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

सहरिया आदिवासियों का मामला भी उठा

कांग्रेस विधायक मुकेश मलहोत्रा ने श्योपुर जिले के गांवों-ऊकल, सोहनदेह और श्यामपुरा-में सहरिया आदिवासियों को हटाने और परेशान करने का आरोप लगाया। राजस्व मंत्री ने कहा कि वन भूमि पर बसाने का प्रावधान नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सहरिया आदिवासियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

‘ख्याली पुलाव’ की खाली थाली लेकर पहुंचे

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खाली थाली लेकर सदन पहुंचे। उन्होंने कहा-यह “ख्याली पुलाव” की थाली है, जो सरकार के वादों का प्रतीक है। सिंघार ने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अधूरा है और MSP नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि दो साल से भर्तियां नहीं हुईं, युवा सिर्फ पोस्टर और विज्ञापन देख रहे हैं। लाड़ली बहनों को 3000 रुपए मिलने का इंतजार है, लेकिन राशि नहीं बढ़ी। बिजली बिल कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में स्टाफ और डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी उन्होंने उठाया।

पूरे घटनाक्रम की मुख्य बातें...

  • जबलपुर में जल संकट पर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा।
  • मंत्री ने 28% ज्यादा पानी सप्लाई का दावा किया।
  • नल-जल योजना और नगर परिषद खर्च पर सवाल।
  • शराब बिक्री और नर्मदा किनारे हालात पर चिंता।
  • 1800 जर्जर स्कूल भवन चिन्हित,1200 करोड़ जारी।
  • सहरिया आदिवासियों को परेशान न करने के निर्देश।
  • विपक्ष का ‘ख्याली पुलाव’ प्रदर्शन, वादों पर सवाल।
यह खबरें भी पढ़ें..

MP Budget 2026 : एमपी बजट सत्र का चौथा दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

बजट सत्र में कांग्रेस का आक्रामक तेवर : जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

Tags:
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • बीजेपी विधायक अजय विश्नोई
  • मध्यप्रदेश विधानसभा
  • जबलपुर
  • बजट सत्र
  • जल संकट
  • ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती