बाबू खेमानी के घर से लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज जब्त, दुबई तक है कनेक्शन
Harrison Masih | Apr 25, 2026, 15:58 IST
raipur-online-betting-babu-khemani-raid-assets
रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें बाबू उर्फ गुलशन खेमानी को मास्टरमाइंड है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।
Raipur. राजधानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव में कुख्यात सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा मारकर करोड़ों रूपए की अवैध संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पांच महंगी कारें, जिनमें BMW और अन्य लग्जरी वाहन शामिल हैं, भी मिली हैं।
पुलिस टीम सर्च वारंट के साथ आरोपी के ठिकाने पर पहुंची, जहां उसकी पत्नी, भाई करण की पत्नी और मां मौजूद थीं। कार्रवाई के दौरान परिजनों से पूछताछ की गई और घर की तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। अब पुलिस इन संपत्तियों के स्रोत और उनकी वैधता की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कमाई पूरी तरह अवैध गतिविधियों से जुड़ी है या नहीं।
जांच में यह सामने आया है कि बाबू खेमानी ने रायपुर और आसपास के कई इलाकों में अपना निवेश फैला रखा था। आमानाका स्थित ठिकाने के अलावा रविभवन में मोबाइल शॉप, जोरापारा में एक गोदाम और महासमुंद–बागबाहरा रोड पर लगभग एक एकड़ जमीन उसके नाम पर दर्ज पाई गई है। पुलिस ने इन सभी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और अब उनकी वैधता व फंड के स्रोत की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि बाबू खेमानी और उसका भाई करण ऑनलाइन सट्टा चलाने के लिए 50 से अधिक आईडी का इस्तेमाल करते थे। इसके साथ ही मनी ट्रांजैक्शन के लिए कई म्यूल बैंक खातों का सहारा लिया जाता था। पुलिस अब इन खातों के जरिए हुए करोड़ों के लेनदेन की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ‘3 Stumps’ नाम के ऐप के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी (online betting) संचालित की जा रही थी। इस प्लेटफॉर्म पर करोड़ों रूपए के लेनदेन की आशंका जताई गई है। पुलिस ने रेड के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं, जिनकी जांच जारी है।
जांच में बाबू खेमानी का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, दुबई प्रवास के दौरान उसकी मुलाकात ललित मोदी से भी हुई थी। हालांकि, इस मुलाकात का सट्टा नेटवर्क से सीधा संबंध अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस इस एंगल की गहराई से जांच कर रही है।
बाबू खेमानी खुद को सोशल मीडिया पर एक ‘सेलिब्रिटी’ के रूप में पेश करता था। इंस्टाग्राम पर वह महंगी कारों, विदेश यात्राओं और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और रील्स शेयर करता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह उसकी इमेज बिल्डिंग रणनीति का हिस्सा था।
रायपुर पुलिस ने बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वहीं उसके पिता ब्रह्मानंद खेमानी और भाई करण खेमानी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें क्लब, होटल और सराफा कारोबार से जुड़े कई लोग भी शामिल हो सकते हैं। पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना है। यह कार्रवाई रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
सट्टेबाज बाबू खेमानी के घर पुलिस की रेड; बैंक पासबुक और ट्रांजेक्शन खंगाल रही क्राइम ब्रांच, विदेशों तक फैला है नेटवर्क
ललित मोदी और बाबू खेमानी के दुबई कनेक्शन का खुलासा, जानिए कैसे खड़ा किया सट्टा सिंडिकेट
Raipur online Satta: मुंबई से मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, महादेव ऐप की तर्ज पर चला रहा था सट्टा सिंडिकेट
IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; हिमाचल से 16 गिरफ्तार, नेपाल के आरोपी भी शामिल
सर्च वारंट के साथ छापा, परिवार से पूछताछ
शहरभर में फैला निवेश
50 से ज्यादा आईडी और म्यूल अकाउंट्स
‘3 Stumps’ ऐप से करोड़ों का खेल
दुबई कनेक्शन और हाई-प्रोफाइल लिंक
बाबू खेमानी खुद को सोशल मीडिया पर एक ‘सेलिब्रिटी’ के रूप में पेश करता था। इंस्टाग्राम पर वह महंगी कारों, विदेश यात्राओं और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और रील्स शेयर करता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह उसकी इमेज बिल्डिंग रणनीति का हिस्सा था।
गिरफ्तारी और फरार आरोपी
बड़े नेटवर्क की जांच जारी
ये खबरें भी पढ़ें...
ललित मोदी और बाबू खेमानी के दुबई कनेक्शन का खुलासा, जानिए कैसे खड़ा किया सट्टा सिंडिकेट
Raipur online Satta: मुंबई से मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, महादेव ऐप की तर्ज पर चला रहा था सट्टा सिंडिकेट
IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़; हिमाचल से 16 गिरफ्तार, नेपाल के आरोपी भी शामिल
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman