रायपुर पासपोर्ट दफ्तर का बदला ठिकाना : पंडरी ऑफिस बंद, पासपोर्ट सुविधा अब तेलीबांधा में
NEWS IN SHORT
- 6 अप्रैल से तेलीबांधा के वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स में काम शुरू।
- पंडरी के श्याम प्लाजा वाला सेंटर अब बंद हो जाएगा।
- नए दफ्तर में बेहतरीन पार्किंग और बैठने की बढ़िया व्यवस्था मिलेगी।
- 6 अप्रैल के बाद वाले सभी आवेदक नए पते पर ही पहुंचें।
- डीडी नगर सेंटर: वहां कोई बदलाव नहीं है, काम पहले की तरह जारी रहेगा।
NEWS IN DETAIL
छत्तीसगढ़ : रायपुर वालों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। रायपुर पासपोर्ट दफ्तर अब अपना ठिकाना बदल रहा है। 6 अप्रैल से आपको पुराने दफ्तर पंडरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब यह ऑफिस तेलीबांधा के एक शानदार और हाईटेक सेंटर में शिफ्ट होने जा रहा है।
अभी तक पासपोर्ट का काम पंडरी के श्याम प्लाजा में होता था। वहां जगह कम होने की वजह से आवेदकों को काफी भीड़भाड़ और बैठने की दिक्कत झेलनी पड़ती थी। इसी परेशानी को दूर करने के लिए विभाग ने इसे तेलीबांधा के वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट करने का फैसला लिया है।
6 अप्रैल से नया पता, नई सुविधाएं
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बी.एस. राणा ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 से पुराने दफ्तर का काम पूरी तरह बंद हो जाएगा। जिन लोगों ने इस तारीख के बाद का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें सीधे तेलीबांधा वाले नए ऑफिस ही पहुंचना होगा। नया सेंटर काफी आधुनिक है, जहाँ पार्किंग की अच्छी जगह है, बैठने के लिए बड़ा वेटिंग एरिया है और पूरा सिस्टम हाईटेक मशीनों से लैस है। इसका फायदा सिर्फ रायपुर के लोगों को ही नहीं, बल्कि भिलाई, बिलासपुर और महासमुंद से आने वाले लोगों को भी मिलेगा।
डीडी नगर वाले ऑफिस में कोई बदलाव नहीं
एक बात का ध्यान रखें कि केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र बदला है। डीडी नगर में स्थित मुख्य पासपोर्ट ऑफिस वहीं रहेगा। आपके पासपोर्ट की छपाई और डाक से भेजने का सारा काम पहले की तरह डीडी नगर ऑफिस से ही होगा। पासपोर्ट की देखरेख करने वाली कंपनी टीसीएस अब नए तेलीबांधा सेंटर से अपनी सेवाएं देगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को 12 बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने ली चप्पे-चप्पे की तलाशी
जबलपुर पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत में बसे अफगानी पहुंचे जेल, ATS जांच में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, Indian Passport Ranking से 56 देशों में वीजा-फ्री एंट्री
अब पासपोर्ट सेवा केंद्रों जैसे बनेंगे EPFO ऑफिस, पीएफ विवाद सुलझाने के लिए नहीं जाना होगा होम टाउन