राजधानी रायपुर को मिली रिंग रोड-5 की सौगात; मिलेगी सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी, खारुन किनारे बनेगा एक्सप्रेस-वे

Umeshwari Baghel | Apr 12, 2026, 13:14 IST
raipur-ring-road-5-construction-694-crore-budget-approved-traffic-solution-news
रायपुर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए 11 किलोमीटर लंबा रिंग रोड-5 बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए 694 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। यह रिंग रोड चंदनीडीह से लेकर महादेवघाट, खारुन नदी और पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक जाएगा।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में 11 किलोमीटर लंबा रिंग रोड-5 बनाने के लिए 694 करोड़ का बजट पास
  • रिंग रोड-5 को दो चरणों में पूरा किया जाएगा
  • नवा रायपुर और एयरपोर्ट के लिए रिंग रोड-5 से मिलेगा सीधा रास्ता
  • रायपुर निगम और पीडब्ल्यूडी मिलकर करेंगे रिंग रोड-5 का निर्माण
  • भारतमाला प्रोजेक्ट के बाद रिंग रोड-5 को एक्सप्रेस-वे की तरह बनाया जायेगा

NEWS IN DETAIL

Raipur। रायपुर शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नया रिंग रोड-5 बनाया जाएगा। यह रिंग रोड करीब 11 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 694 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह रिंग रोड चंदनीडीह से लेकर महादेवघाट, खारुन नदी के रास्ते पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक जाएगा।



रिंग रोड-5 के निर्माण की दो चरणों में योजना

इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में चंदनीडीह से भाठागांव तक 7.5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा, जबकि दूसरे चरण में भाठागांव से खारुन नदी तक 3.5 किलोमीटर सड़क का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा, चंदनीडीह रेलवे क्रॉसिंग पर 110 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज भी बनेगा।



एयरपोर्ट और नवा रायपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

यह रिंग रोड भविष्य में फुंडहर चौक एक्सप्रेस-वे से जुड़ने वाला है, जिससे एयरपोर्ट और नवा रायपुर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। अनुमान है कि इस रिंग रोड के बनने से रोजाना एक लाख से अधिक लोगों को राहत मिलेगी, और रिंग रोड-1 पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।



सर्वे के बाद होगा काम की शुरुआत

पीडब्ल्यूडी (PWD ) के मुख्य अभियंता पंकज कश्यप ने बताया कि रिंग रोड-5 निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है और सर्वे का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में भू-अधिग्रहण भी शामिल है और इसे चंदनीडीह, महादेवघाट, साठागांव, काठाडीह होते हुए पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक विस्तारित किया जाएगा।



निगम और पीडब्ल्यूडी मिलकर करेंगे काम

रायपुर निगम आयुक्त विश्वदीप के अनुसार, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी मिलकर इस परियोजना को पूरा करेंगे। दोनों एजेंसियां शहर में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार करने के लिए काम करेंगी। यह सड़क दुर्ग और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट तक सीधा रास्ता देगा।



किन रास्तो में मिलेगी राहत?

महादेवघाट और अमलेश्वर तक आसानी से पहुंचेंगे


भाठागांव से शहर में वैकल्पिक एंट्री हो सकेगी


एक्सप्रेस-वे और एनएच-30 से सीधे जुड़ सकेंगे


दुर्ग-भिलाई से एयरपोर्ट तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी


रिंग रोड-5 से भविष्य में ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना हैं



IMP FACTS



कब: रिंग रोड-5 का निर्माण रायपुर में शुरू होगा, इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है।


कहाँ: रिंग रोड-5 चंदनीडीह से महादेवघाट होते हुए खारुन नदी और पुराना धमतरी रोड के खिलोरा तक जाएगा।


कैसे: रिंग रोड का निर्माण दो चरणों में होगा, पहले चरण में चंदनीडीह से भाठागांव तक 7.5 किमी सड़क चौड़ीकरण और दूसरे चरण में भाठागांव से खारुन नदी तक 3.5 किमी सड़क चौड़ीकरण होगा।


क्यों: रिंग रोड-5 ट्रैफिक दबाव कम करने और शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए बनाया जाएगा।


कितना: इसके निर्माण पर 694 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।



जानकारों के अनुसार, रिंग रोड-1 अब शहर के बीच में आ चुका है, इस कारण रिंग रोड-5 का निर्माण समय की आवश्यकता बन चुका है। यह प्रोजेक्ट दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और बिलासपुर से आने-जाने वाले यात्रियों को धमतरी रोड से जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम होगा।



एक्सप्रेस-वे जैसी सुविधाओं के साथ होगा रिंग रोड-5 का विकास

भविष्य में भारतमाला प्रोजेक्ट तैयार होने पर तेलीबांधा, आरंग और टाटीबंध पर ट्रैफिक जाम कम हो जाएगा। ऐसे में रिंग रोड-5 को एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे की तरह विकसित करने की योजना है, ताकि दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और धमतरी-जगदलपुर से आने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।



23 किलोमीटर की दूरी में लगते हैं एक घंटे से ज्यादा

वर्तमान में पुराना धमतरी रोड के खिलोरा से चंदनीडीह तक रिंग रोड से पहुंचने में करीब 23 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सेजबहार के बाद ट्रैफिक दबाव बढ़ने से संतोषी नगर चौक तक 30-40 मिनट लगते हैं।



जाम के बाद भी सफर में एक घंटे से ज्यादा समय लगता है, लेकिन इस नए रिंग रोड के बनने से इन समस्याओं का समाधान होगा।



यह खबरें भी पढ़े...

Chhattisgarh की राजधानी रायपुर में विरोध करना पड़ेगा महंगा, कितनी हुई फीस ?



छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में रायपुर-महासमुंद समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी



छत्तीसगढ़ भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: हाईकोर्ट ने ठुकराई अधिकारियों की जमानत याचिकाएं, 600 करोड़ की जांच जारी



भारतमाला प्रोजेक्ट स्कैम में तीन पटवारी गिरफ्तार, हाईकोर्ट की रोक हटते ही EOW ने की बड़ी कार्रवाई





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रैफिक जाम
  • भारतमाला प्रोजेक्ट
  • PWD
  • नवा रायपुर
  • राजधानी रायपुर
  • छत्तीसगढ़ भारतमाला प्रोजेक्ट