तांत्रिक बाबा की PMLA कोर्ट में शिकायत, फर्जी खातों से रकम विदेश भेजी, ED का खुलासा
VINAY VERMA | Sept 24, 2026, 20:46 IST
raipur-smart-city-fraud-ed-case
रायपुर स्मार्ट सिटी में 15 करोड़ की ठगी मामले में ED ने तांत्रिक बाबा केके श्रीवास्तव के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। पैसा फर्जी खातों से दुबई, चीन तक भेजा गया।
रायपुर। रायपुर स्मार्ट सिटी में 500 करोड़ रुपए के सब-कॉन्ट्रैक्ट का झांसा देकर 15 करोड़ रुपए ठगने के मामले में ED ने बड़ा कदम उठाया है। ED ने आरोपी तांत्रिक बाबा उर्फ केके श्रीवास्तव के खिलाफ रायपुर की विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की है। इससे पहले 22 सितंबर को आरोपी की 3.25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति भी अस्थायी रूप से कुर्क की गई है।
ED की जांच के मुताबिक पूरा मामला जून 2023 से शुरू हुआ। केके श्रीवास्तव ने मेसर्स रावत एसोसिएट्स के प्रोप्राइटर को बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करीब 500 करोड़ रुपए का बड़ा सब-कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। इसके लिए परफॉरमेंस सिक्योरिटी के नाम पर रकम जमा कराने का भरोसा दिलाया गया। इसी झांसे में पीड़ित से करीब 15 करोड़ रुपए ले लिए गए।
जांच में सामने आया कि रकम किसी एक खाते में नहीं गई। आरोपी ने व्हाट्सऐप के जरिए पांच अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी दी और पीड़ित से उन्हीं खातों में पैसा ट्रांसफर कराया। ED के अनुसार जांच में ये खाते फर्जी तरीके से खोले गए थे। जिन संस्थाओं के नाम पर खाते थे, वे अपने बताए गए पंजीकृत पते पर भी मौजूद नहीं मिलीं।
ED का आरोप है कि ठगी से मिली रकम को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय शेल और फर्जी कंपनियों के नेटवर्क से घुमाया गया। इसके बाद freight charges और container leasing जैसे कारोबार के नाम पर पैसा भारत से बाहर भेजा गया। जांच में दुबई, हांगकांग, चीन और सिंगापुर तक रकम भेजे जाने की बात सामने आई है।
मामले में एक और अहम कड़ी सामने आई है। ठगे गए 15 करोड़ रुपए में से 3.40 करोड़ रुपए पीड़ित को वैध भुगतान या पुनर्भुगतान की तरह वापस किए गए। हालांकि 11.60 करोड़ रुपए अब भी बकाया बताए गए हैं। ED इसी रकम को अपराध से हुई कमाई और उसके इस्तेमाल के पूरे नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।
ED ने यह जांच रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज FIR और छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से दाखिल आरोप-पत्र के आधार पर शुरू की थी। पुलिस केस में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक धमकी और साजिश जैसे आरोपों की जांच हुई थी। इसके बाद मामला PMLA के तहत ED की जांच में आया।
केके श्रीवास्तव को ED ने 30 जुलाई 2026 को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें ED की हिरासत में भेजा था। अब अभियोजन शिकायत दाखिल होने और 3.25 करोड़ की संपत्ति कुर्क होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। ED ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
नवा रायपुर फिल्मसिटी प्रोजेक्ट को नोटिस, 17 करोड़ गारंटी होगी जब्त
रायपुर में गणेश झांकी देखकर लौट रहे बीजेपी पार्षद की कार पर पथराव, हमलावर फरार
छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए रासुका लागू, कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
15 करोड़ की डील का झांसा
व्हाट्सऐप पर भेजे खाते
रकम को घुमाकर विदेश भेजा
3.40 करोड़ लौटाए, 11.60 बाकी
FIR से ED तक पहुंचा मामला
30 जुलाई को गिरफ्तारी
यह खबरें भी पढ़ें...
नवा रायपुर फिल्मसिटी प्रोजेक्ट को नोटिस, 17 करोड़ गारंटी होगी जब्त
रायपुर में गणेश झांकी देखकर लौट रहे बीजेपी पार्षद की कार पर पथराव, हमलावर फरार
छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए रासुका लागू, कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कमरा नंबर 14 का रहस्य! विधायक ने किया चौंकाने वाला दावा, द सूत्र से क्या बोले विधायक दिनेश जैन?
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से राकेश जैन को जमानत, जानिए कैसे चलता था कथित वसूली का सिंडिकेट
By Umeshwari Baghel
MP Police Recruitment 2026: 7500 पदों पर 7.54 लाख आवेदन, 9933 इंजीनियर और 28 PhD होल्डर भी मैदान में
By Sandeep Kumar