रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी पर बवाल; बजरंग दल के विरोध के बाद कैफे ने किया तौबा, बुकिंग कैंसल, जानें पूरा मामला
NEWS IN SHORT
- रायपुर में स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी पर भारी बवाल
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पार्टी के इनविटेशन
- कैफे संचालक ने बुकिंग कैंसल की, आयोजन हुआ रद्द
- बजरंग दल ने पार्टी के खिलाफ किया विरोध
- क्या होती है स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी, जानिए इसका उद्देश्य
NEWS IN DETAIL
Raipur News। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पार्टी के लिए सोशल मीडिया पर इनविटेशन और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके कारण हिंदू संगठनों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है।
स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी का आयोजन सोशल मीडिया पर वायरल
cg raipur news :स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी का आयोजन आज 26 अप्रैल को होने वाला था, जो कि एक इवेंट कंपनी द्वारा आयोजित किया जा रहा था। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इनविटेशन और वीडियो जमकर वायरल हो रहे थे। इस पार्टी का आयोजन न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में होना था।
कैफे ने बुकिंग कैंसल की, आयोजकों को किया अवगत
जानकारी के अनुसार, इस पार्टी के आयोजकों ने बिना कैफे संचालक को सूचित किए बुकिंग करवा दी थी। जब कैफे संचालक को इस पार्टी के बारे में पता चला, तो उन्होंने बुकिंग को तुरंत कैंसल कर दिया। पार्टी का आयोजन पहले नुक्कड कैफे में प्रस्तावित था।
स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी पर बजरंग दल का विरोध
इस पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हिंदू संगठनों, विशेष रूप से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का विरोध करना शुरू कर दिया।
उनका कहना है कि इस तरह की पार्टी अश्लीलता को बढ़ावा देती है और इसमें लव जिहाद को बढ़ावा दिए जाने की संभावना है। वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी का क्या है उद्देश्य?
स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी वह पार्टी होती है जिसमें वे लोग शामिल होते हैं जो एक दूसरे को पहले से नहीं जानते। मेट्रो शहरों में इस तरह की पार्टियों का चलन बढ़ रहा है, जहां नए लोग आपस में मिलते हैं और एक दूसरे से अनजान होते हुए भी पार्टी का हिस्सा बनते हैं।
इस विवाद ने रायपुर में इस प्रकार की पार्टियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब देखना होगा कि क्या इस पार्टी का आयोजन आगे बढ़ता है या फिर और भी विरोध प्रदर्शन होते हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
आस्था से खिलवाड़? मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग टीम ने बनाया नॉनवेज: बजरंग दल ने जताया विरोध
रायपुर में सनी लियोनी को लेकर मचा बवाल, बजरंग दल ने कहा नहीं होने देंगे कार्यक्रम