रायपुर में सनी लियोनी को लेकर मचा बवाल, बजरंग दल ने कहा नहीं होने देंगे कार्यक्रम

Aman Vaishnav | Feb 04, 2026, 16:43 IST
Share
raipur sunny leone party bajrang dal protest
raipur sunny leone party bajrang dal protest

रायपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की नाइट डीजे पार्टी को लेकर विवाद बढ़ गया है। बजरंग दल ने इस कार्यक्रम का विरोध किया है। संगठन के मुताबिक ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी 22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। कार्यक्रम के अनाउंसमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद बजरंग दल ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

बजरंग दल का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्यक्रम की अनुमति तुरंत रद्द की जाए। साथ ही बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि वे रायपुर में इस कार्यक्रम को किसी भी हालत में नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी, तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।

आयोजन कर्ताओं ने इस पर कहा कि..

आयोजनकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक अनुमति ली जा रही हैं। कानून के दायरे में रहकर ही आयोजन किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से अभी तक तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, पुलिस और जिला प्रशासन इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

सोशल मीडिया पर मच रहा बवाल

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मानते हैं। वहीं कुछ लोग बजरंग दल के समर्थन में अपनी राय दे रहै हैं।

गौरक्षक रवि वाधवानी ने दिया बयान

जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य गौरक्षक रवि वाधवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यहां हम इस प्रकार के आयोजन नहीं होने देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि हाल ही में कुछ घटनाएं हुई हैं, जिससे छत्तीसगढ़ का माहौल खराब हुआ है।

339e6912-ec7
339e6912-ec7

पहले भी हो चुका विरोध

ऐसा नहीं है की पहली बार सनी लियोनी के शो का विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में नए साल के मौके पर सनी लियोनी का एक कार्यक्रम होने वाला था। सनी लियोनी को इस कार्यक्रम में डीजे के तौर पर शामिल होना था। यह कार्यक्रम एक जनवरी को आयोजित होना था।

टिकट आधारित इस इवेंट को लेकर जब जानकारी सामने आई तो स्थानीय संतों और धार्मिक संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। उनकी आपत्तियों के कारण कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के सदस्य, दिनेश फलाहारी ने प्रशासन को पत्र लिखकर इस विरोध की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि है, जहां भक्ति और धार्मिक आयोजन होते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर इस तरह के मनोरंजन कार्यक्रम से ब्रजभूमि और सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि ऐसे कार्यक्रम अश्लीलता को बढ़ावा दे सकते हैं और इसलिए इन्हें ब्रजभूमि से दूर रखना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़िए... सनी लियोनी की फिल्म की शूटिंग के लिए भोपाल आए मेकअप आर्टिस्ट की मौत, बाथरूम में मिला शव सनी लियोनी, तमन्ना भाटिया की वजह से शेख साहब ने गंवा दिए 16 लाख! SC पहुंचा मामला छत्तीसगढ़ न्यूज: बच्चा नाजायज है फिर भी देना होगा गुजारा भत्ता, जानिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों सुनाया ये फैसला बजरंग दल ने रायपुर में मॉल-दफ्तरों में की तोड़फोड़, ब्लिंकिट कर्मचारी को पीटा, कांकेर में महिला का घर तोड़ा
Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बजरंग दल
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • सनी लियोनी
  • भारतीय संस्कृति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा