आस्था से खिलवाड़? मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग टीम ने बनाया नॉनवेज: बजरंग दल ने जताया विरोध

Sanjay Dhiman | Mar 10, 2026, 18:34 IST
Share
sehore-temple-non-veg-controversy-fauji-web-series-shooting
Photograph: (the sootr)

सीहोर के इछावर में 'फौजी' वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। शूटिंग के दौरान मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाए जाने को लेकर बजरंग दल ने विरोध जताया है।

News in Short

  • सीहोर के इछावर में फौजी वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने पर बवाल।
  • बजरंग दल कार्यकर्ताओं को मौके पर अंडा और चिकन मिला, जिसके बाद उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
  • संगठन ने आरोप लगाया कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर मांसाहार बनाना धार्मिक आस्था से खिलवाड़ है।
  • शूटिंग टीम ने बस स्टैंड का रास्ता रोक दिया, जिससे स्थानीय व्यापारियों का धंधा और आवाजाही प्रभावित हुई।
  • विरोध के बाद टीम ने माफी मांगी और कल तक परिसर खाली करने का अल्टीमेटम स्वीकार किया।

News in Detail

SEHORE. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में सोमवार को एक विवाद सामने आया। यहां एक मंदिर परिसर में 'फौजी' वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही है। इस शूटिंग के दौरान यहां मांसाहारी भोजन तैयार किया गया। इस परिसर में एक हनुमान मंदिर भी स्थित है। फिल्म निर्माता टीम तीन दिन से यहां ठहर कर शूटिंग कर रही थी। सूचना मिली कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन जैसे अंडा और चिकन बनाया और परोसा जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर विरोध जताया।

बजरंग दल का विरोध

बजरंग दल के सौरभ मकरेया ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने देखा कि मंदिर के पास परिसर में अंडे और चिकन की सब्जी बनाई जा रही थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाना हिंदू धर्म की भावनाओं के खिलाफ है। धार्मिक स्थल पर इस तरह के भोजन से मंदिर की पवित्रता प्रभावित होती है। यह हिंदू धर्म की आस्थाओं से खिलवाड़ है।

cc9298e7-5ca
cc9298e7-5ca


784a0be3-b02
784a0be3-b02


धार्मिक स्थल की पवित्रता पर सवाल

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और शूटिंग टीम को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर परिसर को तुरंत खाली नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

व्यापारियों की परेशानियां

इछावर के स्थानीय व्यापारी भी शूटिंग को लेकर परेशान थे। शूटिंग के कारण बस स्टैंड परिसर को रस्सी से घेर लिया गया था, जिससे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ने लगा। दुकानदारों का कहना है कि सब्जी, फल और अन्य ग्राहकों की संख्या में कमी आ रही है।

टीम का स्पष्टीकरण

विरोध के बाद वेब सीरीज की टीम से प्रतिक्रिया ली गई। टीम के एक सदस्य ने बताया कि मांसाहारी भोजन की मांग मुंबई से आए एक अधिकारी ने की थी। उन्होंने यह भी कहा कि बजरंग दल के विरोध के बाद अब मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन नहीं बनेगा। टीम ने यह भी बताया कि आज शूटिंग का आखिरी दिन है और इसके बाद वे यहां से रवाना हो जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

MP IAS Shortage: नए आईएएस आएंगे फिर भी एमपी में रहेगा अफसरों का टोटा

मिडिल ईस्ट के संकट से कैंसिल हो रही फ्लाइट बुकिंग, दुबई जाने से बच रहे एमपी वाले

एमपी की अर्थव्यवस्था पर ईरान-इजराइल युद्ध का असर, व्यापारी और किसान झेल रहे करोड़ों को नुकसान

10 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम

Tags:
  • बजरंग दल
  • सीहोर
  • हनुमान मंदिर
  • शूटिंग
  • नॉनवेज
  • धार्मिक आस्था से खिलवाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा