विंग कमांडर विपुल यादव आत्महत्या मामले में पत्नी पर FIR, लव मैरिज' के बाद मां-बाप से बात करने पर भी थी पाबंदी, प्रताड़ना ने लेली जान!

Umeshwari Baghel | Apr 19, 2026, 19:39 IST
raipur-wing-commander-vipul-yadav-suicide-wife-fir-mental-harassment
रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव ने 11 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

NEWS IN SHORT

  • विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या मामले में पत्नी पर बड़ा आरोप
  • रायपुर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ दर्ज किया आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
  • परिजनों का आरोप: मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर की थी आत्महत्या
  • विपुल यादव के परिवार ने पत्नी के व्यवहार पर उठाए हैं सवाल
  • आत्महत्या के मामले में अर्जिता श्रीवास्तव से होगी पूछताछ

NEWS IN DETAIL

Raipur: विंग कमांडर विपुल यादव आत्महत्यामामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यह कदम परिजनों की शिकायत के बाद उठाया गया है। परिजनों का आरोप है कि मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर विपुल ने अपनी जान ली।



क्या है पूरा मामला?

यह मामला तेलीबांधा थाना रायपुर क्षेत्र का है। 11 मार्च 2026 को विंग कमांडर विपुल यादव ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।



पुलिस मौके पर पहुंची तो उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की वजह सामने आई।



लव मैरिज की थी

विपुल और अर्जिता का अफेयर लंबे समय से चल रहा था और बाद में दोनों ने 2014 में लव मैरिज की थी। सुसाइड के बाद पुलिस ने विपुल के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की।



परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपुल लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उन्हें अपनी पत्नी के कारण अपने माता-पिता से बात करने की भी अनुमति नहीं थी। यही वजह थी कि वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे।



जांच में मिले प्रताड़ना के सबूत

पुलिस जांच में पता चला कि अर्जिता ने विपुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। कई ऐसे सबूत भी मिले, जो यह साबित करते हैं कि पत्नी के व्यवहार से विपुल तनाव में थे। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।



विंग कमांडर के पिता का बयान

विपुल यादव के पिता राजबहादुर यादव ने कहा कि विपुल हमसे बात नहीं कर पाता था । बच्चों से भी बात नहीं हो पाती थी। कुछ दिन हमारे साथ रहने का मौका मिला तो बच्चे हमारे पास आए, लेकिन अब उनसे भी बात नहीं हो पाती।



आगे की कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने इस मामले में अर्जिता से पूछताछ करने का फैसला किया है। मामले की जांच जारी है, और अगर आगे कोई नए सबूत मिलते हैं तो पुलिस धाराओं को बढ़ा सकती है। इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस के हाथ में है, जो पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए लगातार काम कर रही है।



यह खबरें भी पढ़े...

बीएलओ सुसाइड केस में नया मोड़, चार महीने बाद सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर



भोपाल सुसाइड केस : पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने छत से कूदकर दी जान



भोपाल नर्स सुसाइड केस, लिव-इन पार्टनर के धोखे ने ली जान, एनेस्थीसिया ओवरडोज से मौत



सीजी क्राइम; 4 करोड़ का कर्ज बना काल, पूरे परिवार के साथ व्यापारी ने खाया जहर, सुसाइड नोट ने मचाई सनसनी



Tags:
  • रायपुर पुलिस
  • तेलीबांधा थाना रायपुर
  • आत्महत्या
  • सुसाइड केस
  • विंग कमांडर विपुल यादव आत्महत्या