भोपाल सुसाइड केस : पति ने नहीं दिया मोबाइल तो पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

Sanjay Dhiman | Published:
Share
When the husband did not give the mobile the wife committed suicide by jumping from the roof
Photograph: (the sootr)

भोपाल के देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति से मोबाइल के लिए हुए विवाद के बाद दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News in Short

  • भोपाल में महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
  • महिला का नाम सोनम प्रजापति था, उसने मोबाइल विवाद के बाद जान दी।
  • पति ने मोबाइल देने से मना किया था, जिसके बाद विवाद हुआ था।
  • पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।
  • महिला के तीन बच्चे थे, परिवार जबलपुर का रहने वाला था।

News in Detail

BHOPAL. भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोनम प्रजापति नाम की महिला ने अपने घर के दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में सोमवार की सुबह हुई, जहां महिला की खून से लथपथ लाश घर के बाहर पथरीले हिस्से में पड़ी मिली।

पुलिस के अनुसार, महिला का अपने पति जितेंद्र प्रजापति से रविवार रात मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने मोबाइल मांगा, लेकिन पति ने देने से इनकार कर दिया और सोने चला गया। इसके बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया।

विवाद की जड़

पुलिस के मुताबिक, यह कोई पहली बार नहीं था जब पति-पत्नी के बीच इस तरह का विवाद हुआ हो। टीआई पल्लवी पांडे के अनुसार पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। एक महीने पहले भी पति ने पत्नी का मोबाइल तोड़ दिया था।

रविवार रात का विवाद भी इसी कारण हुआ था, जब पति ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला घर की छत पर गई और वहां से कूद गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वह कैसे छत पर पहुंची।

हत्या का शक

हालांकि पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांचने का फैसला किया है। एएसआई संतोष कुमार ने बताया कि महिला का शव जहां मिला, वह पथरीला इलाका था, और वहां खून के निशान भी पाए गए हैं। इसके अलावाबच्चों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन अभी तक किसी ने पिता पर आरोप नहीं लगाए हैं।

महिला के परिवार के बारे में

महिला के तीन बच्चे थे- 14 साल की बेटी और दो बेटे। उनका परिवार मूल रूप से जबलपुर का था और पिछले दस सालों से भोपाल में रह रहा था। पति कारपेंट्री का काम करता था। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, स्मार्ट मीटर का खर्च आपकी जेब से वसूलेगी कंपनी

एमपी कृषि कैबिनेट : किसानों को मिली बड़ी सौगात, 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

एमपी में बड़े निवेश प्रस्तावों में भारी गिरावट, इन्वेस्टर्स ने फेरा मुंह, क्या नई नीति से दिखेगा असर?

ईरान-इजराइल वॉर का एमपी पर असर, नर्मदापुरम में अटका करोड़ों का माल, किसान परेशान

Tags:
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • विवाद
  • चरित्र
  • आत्महत्या
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर