छत्तीसगढ़ से रामभक्त अयोध्या के लिए रवाना, CM ने ट्रेन को दिखाई झंडी

BP shrivastava | Feb 14, 2024, 16:50 IST
Share
Cg Ayodhya train
रायपुर स्टेशन से बुधवार को आस्था स्पेशल ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए रवाना करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

छत्तीसगढ़ से आज ( बुधवार ) दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सीएम ने छत्तीसगढ़ के राम भक्तों से बात कर उनका हालचाल जाना।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ से आज ( बुधवार ) दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सीएम ने छत्तीसगढ़ के राम भक्तों से बात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने इसका फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

प्लेटफॉर्म नंबर- 7 से रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

छत्तीसगढ़ के राम भक्तों के लिए श्री रामलला दर्शन योजना के तहत दूसरी ट्रेन रवाना हो गई। आस्था स्पेशल ट्रेन रायपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 7 से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
यहां बता दें कि इससे पहले 7 फरवरी को पहली ट्रेन दुर्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई थी। रेलवे ने सफर के दौरान यात्रियों के लिए तकिया, चादर, कंबल के साथ खाने-पीने की सुविधा दी जाएगी। बात दें कि अयोध्या धाम के लिए बच्चे, युवा बुजुर्ग सभी उम्र के लोग रवाना हुए।

मुख्यमंत्री ने भक्तों से यह भी कहा

अयोध्या स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सभी को जय सियाराम कहकर नमस्कार किया और अध्योध्या जाने वाले सभी राम भक्तों को बधाई दी। इस दौरान विधायक धरमलाल कौशिक, खुशवंत साहेब समेत अन्य नेता व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:
  • आस्था स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा