डॉ. रमन सिंह का आज होगा ऑपरेशन, 9 मार्च से फिर संभालेंगे विधानसभा की कमान

Rajesh Lahoti | Feb 25, 2026, 11:58 IST
raman-singh-spine-surgery-coimbatore-ganga-spine-hospital
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित Ganga Spine Hospital में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करवा रहे हैं। सर्जरी दोपहर तक पूरी होने की संभावना है। डॉक्टरों ने उन्हें 8 से 10 दिन के पूर्ण आराम की सलाह दी है।

Raipur. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित गंगा स्पाइन हॉस्पिटल में किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम द्वारा यह सर्जरी तय समय के अनुसार शुरू होगी और दोपहर करीब 3 बजे तक ऑपरेशन पूरा होने की संभावना है।



डॉ. रमन सिंह के साथ उनकी पूरी मेडिकल और निजी टीम कोयंबटूर में मौजूद है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें लगभग 8 से 10 दिन तक पूर्ण आराम करना होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे 9 या 10 मार्च से फिर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ. रमन सिंह AIIMS में भर्ती, ट्वीट कर कहा- फिलहाल स्वास्थ्य ठीक, समर्थकों से की ये अपील



धरमजीत और धरमलाल को जिम्मेदारी

डॉ. रमन सिंह की अनुपस्थिति में विधानसभा की कार्यवाही संचालन की जिम्मेदारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह को सौंपी गई है। दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चलती रहेगी।



स्वास्थ्य कारणों से लिया गया निर्णय

बताया जा रहा है कि लंबे समय से रीढ़ संबंधी समस्या के कारण डॉ. रमन सिंह को चिकित्सकीय सलाह पर सर्जरी करानी पड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में यह ऑपरेशन किया जा रहा है और इसे नियमित चिकित्सा प्रक्रिया बताया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में 5 साल में पांच करोड़ का इजाफा, 15 करोड़ के मालिक; देवांगन के पास 4.5 करोड़



मार्च में वापसी की संभावना

डॉक्टरों की निगरानी में आराम की अवधि पूरी होने के बाद डॉ. रमन सिंह के मार्च के दूसरे सप्ताह से फिर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने की संभावना जताई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पार्टी नेताओं और समर्थकों द्वारा की जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में टूल किट विवाद में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और संबित पात्रा की याचिका पर सुनवाई पूरी, अंतिम फैसला सुरक्षित



ये खबर भी पढ़ें... CG NEWS | रमन सिंह के वक्त बनी श*राब नीति पर अफसरों को साय की दो टूक ! क्या तय हुआ ?



Tags:
  • डॉ. रमन सिंह
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • तमिलनाडु
  • धरमलाल कौशिक
  • विधानसभा अध्यक्ष