पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में 5 साल में पांच करोड़ का इजाफा, 15 करोड़ के मालिक; देवांगन के पास 4.5 करोड़

BP Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में 5 साल में पांच करोड़ का इजाफा, 15 करोड़ के मालिक; देवांगन के पास 4.5 करोड़
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में 5 साल में पांच करोड़ का इजाफा, 15 करोड़ के मालिक; देवांगन के पास 4.5 करोड़

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में पिछले पांच वर्षां में 5 करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। हालांकि, इसमें उनके पत्‍नी और बेटा-बहू की संपत्ति भी शामिल है।

गंगेश द्विवेदी/ RAIPUR. छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में पिछले पांच वर्षां में 5 करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। हालांकि, इसमें उनके पत्‍नी वीणा सिंह के साथ बेटा अभिषेक सिंह और बहू ऐश्‍वर्या हाड़ा के नाम चल-अचल संपत्ति भी शामिल है। वहीं उनके मुकाबले कांग्रेस से मैदान में उतरे गिरीश देवांगन भी करीब 4.5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। यानी डॉ. रमन की संपत्ति कांग्रेस प्रत्‍याशी गिरीश से तीन गुना से भी ज्‍यादा है।

इस बार डॉ. रमन की संपत्ति में बेटा-बहू की संपत्ति भी जुड़ी

खास बात यह है कि डॉ. रमन सिंह की अचल संपत्ति में इजाफा नहीं हुआ है। 2018 के चुनाव में जिन अचल संपत्तियों का विवरण उन्‍होंने दिया था, तकरीबन वही है। संयुक्‍त परिवार होने के कारण बेटा-बहू की संपत्ति भी इस बार जुड़ी है। वहीं ट्रस्‍ट न्‍यास या व्यक्ति को दिए कर्ज आदि के माध्‍यम से मिली रकम करीब 4 करोड़ रुपए है। वहीं संपत्ति के बाजार मूल्‍य में इजाफा भी इसका एक बड़ा कारण है।

राजनांदगांव से प्रत्याशी हैं रमन सिंह

पहले चरण के 20 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को होने वाले मतदान में सबसे हाईप्रोफाइल सीट राजनांदगांव की है। यहां से तीन बार के मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह बीजेपी की ओर से मैदान में हैं, तो उनके मुकाबले कांग्रेस से गिरीश देवांगन को उतारा गया है। नामांकन के वक्‍त दाखिल शपथपत्र में दोनों ने अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्‍योरा दिया है। इस बार जो विवरण डॉ. रमन ने अपने शपथपत्र में पेश किया है इसमें उनके नाम 2 करोड़ 92 लाख 2 हजार 993 रुपए की चल और 4 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। इस तरह वे कुल 7 करोड़ 7 लाख 2 हजार 993 रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि उनके पास खुद की कार नहीं है। यहां तक कि उनकी पत्नी के पास भी कोई चार पहिया वाहन नहीं है। उन्होंने नामांकन के साथ संपत्ति के ब्यौरा में बताया है कि उनके पास 57 तोला सोना, जिसका बाजार मूल्‍य 50 लाख रुपए और 4 किलो चांदी, जिसका बाजार मूल्‍य 3 लाख रुपए है।

डॉ. रमन सिंह की पत्नी के पास पौने चार करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति

वहीं पत्नी के पास 3 करोड़ 88 लाख 36 हजार की चल संपत्ति है, जबकि कुटुंब के नाम एक करोड़ 17 लाख 42 हजार 426 रुपए की अचल संपत्ति है। पत्‍नी वीणा सिंह के पास करीब 235 तोला सोना है, जिसका बाजार मूल्य 1.65 करोड़ रुपए है. डॉ. रमन की पत्नी के पास 18 किलो चांदी भी है। जिसकी कीमत 13 लाख रुपए है। उनके पास 7.5 कैरेट का एक हीरा है, जिसका बाजार मूल्य 22.50 लाख रुपए है। वहीं बेटा- बहू के नाम 19 तोला रत्‍न जड़ित सोना है जिसका बाजार मूल्‍य 12.50 लाख रुपए है। डॉ. रमन सिंह पिस्टल भी रखते हैं। इसकी कीमत 41 हजार रुपए है। डॉ. रमन सिंह के खिलाफ किसी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

बैंक में कैश लाखों में

डॉ. रमन सिंह के पास 1 लाख 42 हजार रुपए नकद हैं और उनकी पत्नी के पास 5 लाख 59 हजार रुपए और उनके कुटुंब के पास 2 लाख 60 हजार रुपए हैं। इसके अलावा डॉ. रमन के बैंक अकाउंट (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में 21 लाख से अधिक रुपए जमा है। इसके अलावा राजनांदगांव में एसबीआई शाखा में 11 हजार 373 रुपए जमा हैं। राजनांदगांव जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित ठाठापुर में 68 हजार 93 रुपए, यूको बैंक राजनांदगांव शाखा में 10 हजार रुपए जमा हैं। यूको बैंक में जो 10 हजार रुपए हैं।

बेटा-बहू से मिला दो करोड़

किसी व्‍यक्ति, निकाय या फर्म से मिली राशि कॉलम में करीब दो करोड़ रुपए डॉ. रमन सिंह को अपने बेटा-बहू से मिले हैं। इसमें एक करोड़ 11 लाख रुपए 70 हजार बेटे अभिषेक सिंह से और 90 लाख 91 हजार 420 रुपए बहू ऐश्‍वर्या हाड़ा से मिला है। वहीं सुधा देवी ट्रस्‍ट से 10 लाख 3 हजार 531 रुपए मिले हैं। यानी कुल 2 करोड़ 12 लाख 64 हजार 951 रुपए उन्‍हें निजी तौर पर मिले हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि इस तरह से उनकी प‍त्‍नी वीणा सिंह को 87 लाख 16 हजार 916 रुपए मिले जिसमें सुधादेवी ट्रस्‍ट से 82 लाख 42 हजार 185 रुपए, बहू ऐश्‍वर्या हाडा से 3 लाख 77 हजार 251 और बेटी अस्मिता सिंह से 97 हजार 480 रुपए मिले हैं। कुटुब कॉलम में भी इसी तरह 93 लाख 43 हजार 019 रुपए प्राप्‍त होना दर्शाया गया है। जिसमें सर्वाधिक सुधादेवी ट्रस्‍ट से 52 लाख 21 हजार 465रुपए, बहू ऐश्‍वर्या हाड़ा से 19 लाख 74 हजार 220 रुपए वहीं डॉ. रमन से 21 लाख 47 हजार 334 रुपए प्राप्‍त होना दर्शाया गया है। इस तरह इस कॉलम में 3 करोड़ 93 लाख 24 हजार 886 रुपए प्राप्‍त होना दर्शाया गया है।

तीन कार्यकाल में हुए एक करोड़ से 10 करोड़ के

डॉ. रमन सिंह ने 2008 में केवल एक करोड़ की संपत्ति का ब्‍योरा नामांकन के साथ दिए गए शपथपत्र में दिया था। लेकिन 2013 तक यह पांच गुना बढ़ गया। 2008 में एक करोड़ 4 लाख , 85 हजार 628 रुपए की संपत्ति दर्शाई थी वहीं 2013 में यह बढ़कर 5 करोड़ ,61लाख ,64 हजार 496 रुपए हो गई थी। 2018 में संपत्ति बढ़कर 10 करोड़ 72 लाख 34 हजार 236 करोड़ की हो गई।

गिरीश देवांगन के पास सवा चार करोड़ की संपत्ति

तीन बार के सीएम रहे डॉ. रमन सिंह के मुकाबले कांग्रेस से मैदान में उतरे गिरीश देवांगन के पास 4 करोड़ 47 लाख की संपत्ति है। नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में गिरीश देवांगन के पास 23.21 एकड़ जमीन है जिसकी कीमत 4 करोड़ 19 लाख 19 हजार 332 रुपए है जो विरासत में मिली है। वहीं खरोरा में 38 हजार 212 वर्ग फीट का प्लॉट है जिसका बाजार मूल्‍य 15 लाख दर्शाया गया है। रायपुर खम्‍हाडीह में एक एलआईजी मकान है जिसका बाजार मूल्‍य 12 लाख है। उनके पास दो गाड़ियां हैं। एक कार जिसकी कीमत 3 लाख 50 हजार है, वहीं एक 60 हजार का दुपहिया वाहन है। उनके पास 25 हजार कैश जब‍कि पत्‍नी के पास 10 हजार नगद है। वहीं अलग-अलग खातों में 78 हजार यूनियन बैंक रायपुर, 11 हजार 742 एसबीआई खम्‍हारडीह, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया देवसुंदरा में 30 हजार 927 सुंदर नगर रायपुर 7 हजार 321 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, खरोरा में 53 हजार 724 रुपए जमा है। देवांगन के पास 3 तोला सोना है जिसकी कीमत 1 लाख 64 हजार 580 रुपए है तो पत्‍नी के पास 20 तोला सोना, जिसकी कीमत 10 लाख 97 हजार 200 रुपए है जबकि 12 हजार 500 रुपए के 170 ग्राम चांदी के गहने हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Dr. Raman Singh's wealth increased by Rs 5 crore in 5 years
  • Raman Singh's wealth became Rs 15 crore
  • Congress candidate Girish Dewangan is the owner of Rs 4.5 crore
  • डॉ. रमन सिंह की संपत्ति में 5 साल में 5 करोड़ का इजाफा
  • रमन सिंह की संपत्ति 15 करोड़ हुई
  • कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन 4.5 करोड़ के मालिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच