युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर, वासड़ी हाई स्कूल में गणित-विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति

Krishna Kumar Sikander | Jun 17, 2025, 13:32 IST
Rationalization changed the picture of schools, appointment of Maths-Science teachers in Vasadi High School the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षक युक्तियुक्तकरण योजना का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के वासड़ी हाई स्कूल में वर्षों बाद गणित और विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इस पहल से छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है।

छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षक युक्तियुक्तकरण योजना का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के वासड़ी हाई स्कूल में वर्षों बाद गणित और विज्ञान विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इस पहल से न केवल छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है, बल्कि अभिभावकों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है।



छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

वासड़ी हाई स्कूल में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति से छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ा है। अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "युक्तियुक्तकरण योजना के कारण ही हमारे बच्चों को इतने सालों बाद इन महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक मिले हैं। इसके लिए हम प्रशासन और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं।"



ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षकों को मिली 3 दिन की राहत



शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में कदम

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों के तहत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, संतुलित और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत शिक्षक संसाधनों का समान उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।



ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण में गंभीर लापरवाही का मामला, बीईओ शेख रफीक निलंबित



युक्तियुक्तकरण के फायदे

शिक्षक विहीन स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की नियुक्ति।



शिक्षकों की उपलब्धता में वृद्धि और स्थापना व्यय में कमी।



ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण में पलीता लगा रहे शिक्षा अधिकारी 1 सप्ताह में दर्जन भर BEO नपे अब DEO की बारी



एक ही परिसर में निरंतर पढ़ाई से ड्रॉपआउट दर में कमी।



लगभग 89% बच्चों को अलग-अलग स्तरों पर बार-बार प्रवेश की जरूरत नहीं।



ठहराव दर में सुधार और मजबूत अधोसंरचना का विकास।



ये खबर भी पढ़ें... बालोद बीईओ निलंबित, युक्तियुक्तकरण में अनियमितता का आरोप



ग्रामीण बच्चों का संवरेगा भविष्य

यह योजना न केवल शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठा रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के भविष्य को भी उज्ज्वल बना रही है। वासड़ी हाई स्कूल इसका जीवंत उदाहरण है, जहां अभिभावकों और छात्रों की खुशी इस पहल की सफलता को दर्शाती है।





युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़ | युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर | मोहला-मानपुर जिले के वासड़ी हाई स्कूल में युक्तियुक्तकरण | Rationalization in chhattisgarh | Rationalization changed the picture of schools | Rationalization in Vasadi High School in Mohla-Manpur District



Tags:
  • युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़
  • युक्तियुक्तकरण से बदली स्कूलों की तस्वीर
  • मोहला-मानपुर जिले के वासड़ी हाई स्कूल में युक्तियुक्तकरण
  • Rationalization in chhattisgarh
  • Rationalization changed the picture of schools
  • Rationalization in Vasadi High School in Mohla-Manpur District