युक्तियुक्तकरण में गंभीर लापरवाही का मामला, बीईओ शेख रफीक निलंबित
Harrison Masih | Jun 11, 2025, 12:08 IST
negligence in rationalization BEO Sheikh Rafiq suspended Dantewada the sootr
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गीदम विकासखंड के BEO शेख रफीक को स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा विभाग की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गीदम विकासखंड के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) शेख रफीक को स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) में गंभीर अनियमितताओं के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण के नाम पर बिगड़ती स्कूल व्यवस्था
जांच में सामने आया कि शेख रफीक ने जानबूझकर प्रक्रिया में गड़बड़ियां कीं, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित लापरवाहियां शामिल हैं:
31 आश्रम शालाओं के रिक्त पदों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से जानबूझकर अलग रखा, जिससे 20 शिक्षकों को जबरन अन्य संस्थानों में भेजा गया।
शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में मनमाने बदलाव किए गए।
आश्रम अधीक्षकों को अतिशेष से मुक्त रखने के निर्देशों की अवहेलना की गई।
विशिष्ट संस्थाओं के शिक्षकों और दिव्यांगजनों को भी प्रक्रिया में शामिल कर दिया गया, जबकि शासन ने उन्हें इससे छूट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।
विशेष रूप से दृष्टिबाधित शिक्षक राजकुमार जैन को अतिशेष सूची में शामिल किया गया, जो नियमों के खिलाफ है।
ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण से मिले 4 नए शिक्षक... अब संवरेगा बच्चों का भविष्य
इन सभी कृत्यों को शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1), (2) और (3) का उल्लंघन माना है, जो सरकारी कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की अपेक्षा करता है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महासमुंद शिक्षिका के युक्तियुक्तकरण पर 10 दिन की रोक
बीईओ शेख रफीक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार अब स्कूलों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर पहले से ज्यादा सख्त हो गई है। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई आने वाले समय में अन्य अधिकारियों के लिए भी सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया दौर, युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूली शिक्षा की तस्वीर
dantewada news in hindi | युक्तियुक्तकरण में लापरवाही | छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण | yuktiyuktkaran latest updates
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण के नाम पर बिगड़ती स्कूल व्यवस्था
लापरवाही के मुख्य बिंदु:
31 आश्रम शालाओं के रिक्त पदों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से जानबूझकर अलग रखा, जिससे 20 शिक्षकों को जबरन अन्य संस्थानों में भेजा गया।
शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में मनमाने बदलाव किए गए।
आश्रम अधीक्षकों को अतिशेष से मुक्त रखने के निर्देशों की अवहेलना की गई।
विशिष्ट संस्थाओं के शिक्षकों और दिव्यांगजनों को भी प्रक्रिया में शामिल कर दिया गया, जबकि शासन ने उन्हें इससे छूट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।
विशेष रूप से दृष्टिबाधित शिक्षक राजकुमार जैन को अतिशेष सूची में शामिल किया गया, जो नियमों के खिलाफ है।
ये खबर भी पढ़ें... युक्तियुक्तकरण से मिले 4 नए शिक्षक... अब संवरेगा बच्चों का भविष्य
शासन के नियमों का उल्लंघन
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महासमुंद शिक्षिका के युक्तियुक्तकरण पर 10 दिन की रोक
निलंबन की शर्तें
छत्तीसगढ़ सरकार अब स्कूलों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर पहले से ज्यादा सख्त हो गई है। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही या भ्रष्टाचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई आने वाले समय में अन्य अधिकारियों के लिए भी सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया दौर, युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूली शिक्षा की तस्वीर
dantewada news in hindi | युक्तियुक्तकरण में लापरवाही | छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण | yuktiyuktkaran latest updates
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman