छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का महासमुंद शिक्षिका के युक्तियुक्तकरण पर 10 दिन की रोक

Krishna Kumar Sikander | Jun 06, 2025, 16:09 IST
Share
Chhattisgarh High Court's 10-day stay on rationalization of Mahasamund teacher the sootr
Chhattisgarh High Court's 10-day stay on rationalization of Mahasamund teacher the sootr

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महासमुंद जिले की एक शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके युक्तियुक्तकरण पर 10 दिनों की रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रशासन को शिक्षिका के अभ्यावेदन का नियमानुसार समाधान करने का आदेश दिया है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महासमुंद जिले की एक शिक्षिका की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके युक्तियुक्तकरण पर 10 दिनों की रोक लगा दी है। कोर्ट ने प्रशासन को शिक्षिका के अभ्यावेदन का नियमानुसार समाधान करने का आदेश दिया है। यह स्थगन केवल इस मामले तक सीमित है और इसका असर प्रदेश के अन्य स्कूलों पर नहीं होगा। हाईकोर्ट में युक्तियुक्तकरण से जुड़े अन्य मामलों की सुनवाई भी जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कौड़ीकसा में आर्सेनिक युक्त पानी की जांच के लिए विशेष दल गठित

शासन ने स्वीकार किया त्रुटि हुई

महासमुंद के सरकारी अभ्यास प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका कल्याणी थेकर ने अपने वकील अवध त्रिपाठी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि उनके स्कूल में 91 छात्र हैं, और शासन के नियमों के अनुसार, वहां एक हेडमास्टर और चार शिक्षकों की आवश्यकता है। इसके बावजूद, अधिकारियों ने छात्रों की संख्या को गलत तरीके से 88 दर्शाकर शिक्षिका को अतिशेष घोषित कर दिया और उनकी नियुक्ति दूरस्थ स्कूल में कर दी। सुनवाई के दौरान शासन ने स्वीकार किया कि छात्र संख्या में त्रुटि हुई, जिसके चलते यह गलती हुई। हाईकोर्ट ने कहा कि बिना दावा-आपत्ति के काउंसिलिंग शुरू करना असंवैधानिक है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति पर नए दिशा-निर्देश

शिक्षकों ने लगाए अनियमितता के आरोप

शिक्षकों ने याचिकाओं में दावा किया कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने नियमों की अनदेखी कर युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में अनियमितताएं कीं। कई शिक्षकों को दूरस्थ स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया। कल्याणी थेकर की याचिका में भी यही मुद्दा उठाया गया कि अधिकारियों ने गलत छात्र संख्या के आधार पर उन्हें अतिशेष बताकर स्थानांतरण किया।

ये खबर भी पढ़ें... MBBS पीजी एडमिशन की काउंसलिंग पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रदेशभर में विरोध, कई याचिकाएं दायर

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के खिलाफ बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और महासमुंद सहित कई जिलों में शिक्षकों ने विरोध जताया है और हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं। बिलासपुर में काउंसिलिंग के दौरान जिला प्रशासन की मौजूदगी में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया। कुछ शिक्षकों की पोस्टिंग एक स्कूल में है, लेकिन उनका वेतन दूसरे स्कूल से दिया जा रहा है, फिर भी उन्हें अतिशेष की सूची में शामिल नहीं किया गया। वहीं, एक महिला शिक्षिका को स्कूल प्राचार्य द्वारा लिखित रूप में कोई शिक्षक अतिशेष नहीं होने की जानकारी देने के बावजूद अतिशेष घोषित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिसकर्मियों के बच्चों को फिजिकल में छूट पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की रोक

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाया स्टे | महासमुंद की शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण | Chhattisgarh High Court | Chhattisgarh High Court decision | Chhattisgarh High Court imposed stay | rationalization of Mahasamund teacher

Tags:
  • Chhattisgarh High Court
  • Chhattisgarh High Court imposed stay
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाया स्टे
  • Chhattisgarh High Court decision
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश
  • महासमुंद की शिक्षिका का युक्तियुक्तकरण
  • rationalization of Mahasamund teacher
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग