रविवि का प्रवेश पोर्टल अचानक बंद, छात्र-कॉलेज परेशान, निजी विश्वविद्यालयों को फायदा

Krishna Kumar Sikander | Jun 04, 2025, 13:03 IST
Ravi Vishwavidyalaya's admission portal suddenly closed, students and colleges are worried, private universities benefit the sootr
रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपने सम्बद्ध कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल बंद कर दिया है। इस अप्रत्याशित कदम से छात्र और उनके अभिभावक चिंतित हैं।

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपने सम्बद्ध कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल बंद कर दिया है। इस अप्रत्याशित कदम से छात्र और उनके अभिभावक चिंतित हैं, वहीं कॉलेज प्रबंधन भी असमंजस में है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, 16 जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन पोर्टल बंद होने से स्थिति अनिश्चित हो गई है। इस बीच, निजी विश्वविद्यालय इसका फायदा उठा रहे हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र उनके पास रजिस्ट्रेशन के लिए जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया



23 मई को जारी थी अधिसूचना

रविवि ने 23 मई को अधिसूचना जारी कर कहा था कि 24 मई से सम्बद्ध शासकीय और अशासकीय कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू होगा। पोर्टल शुरू भी हुआ, लेकिन कुछ दिनों बाद इसे अचानक बंद कर दिया गया। इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई गई, जिससे छात्रों और कॉलेजों में नाराजगी है। प्राइवेट कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन ने इस मुunionunionमुद्दे पर रविवि प्रबंधन से जल्द मुलाकात कर पोर्टल फिर से शुरू करने की मांग करने की योजना बनाई है।



ये खबर भी पढ़ें... शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का मामला हाईकोर्ट में, नियमों के उल्लंघन का आरोप



निजी विश्वविद्यालयों को फायदा पहुंचाने का आरोप

शिक्षाविदों ने आशंका जताई है कि पोर्टल बंद करने के पीछे निजी विश्वविद्यालयों और रविवि की अपनी अध्ययनशालाओं (यूटीडी) को फायदा पहुंचाने की मंशा हो सकती है। गौरतलब है कि रविवि ने अपनी अध्ययनशालाओं में प्रवेश परीक्षा के लिए अप्रैल से ही पोर्टल खोल रखा है, जबकि सम्बद्ध कॉलेजों का पोर्टल बंद कर दिया गया। चूंकि अध्ययनशालाओं की अधिकांश सीटें खाली रहती हैं, इसलिए माना जा रहा है कि रविवि पहले अपनी सीटें भरने की कोशिश कर रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार



परीक्षा परिणामों में भी देरी

पोर्टल बंद होने के साथ-साथ रविवि की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों का प्रकाशन भी रुक गया है। अंतिम परिणाम 28 मई को बीए द्वितीय वर्ष का जारी हुआ था, लेकिन उसके बाद मुख्य परीक्षाओं के परिणाम नहीं आए। 29 मई को एक पुराना परिणाम (26 मई का) वेबसाइट पर अपलोड किया गया। कुछ पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के परिणाम जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन मुख्य परिणामों में देरी से छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में ढिलाई पर प्रशासन की कड़ी करवाई, 14 सचिवों का वेतन रोका



प्रबंधन पर निर्माण कार्यों पर ध्यान देने का आरोप

छात्रों का आरोप है कि रविवि प्रबंधन छात्र हितों की अनदेखी कर निर्माण कार्यों और खरीदी की प्रक्रियाओं में व्यस्त है। इस वजह से प्रवेश और परिणाम जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। प्राइवेट कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन ने इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि पोर्टल जल्द शुरू हो और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।





admission | Portal | closed | students | colleges | worried | private | universities | benefit



Tags:
  • closed
  • colleges
  • universities
  • students
  • Portal
  • admission
  • private
  • benefit
  • worried