मरीजों के परिजनों से कराया जा रहा झाड़ू पोछा

Krishna Kumar Sikander | Apr 23, 2025, 15:18 IST
relatives of the patients are being made to sweep and mop the sootr
छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर के रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थकर्मी ईलाज कराने आए मरीजों के परिजनों से ही झाड़ू पोछा लगवा रहे हैं। पोछा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर के रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र से शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के स्वास्थकर्मी ईलाज कराने आए मरीजों के परिजनों से ही झाड़ू पोछा लगवा रहे हैं। मरीज के परिजन द्वारा फर्श पर पोछा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रदेश की स्वास्थ व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के प्रभारी डॉ.विजय चंदेल यह कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं कि केंद्र में पहले से इस काम के लिए स्वीपर हैं।



ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन का पैसा मत दो, अवैध रेत उत्खनन को बंद करा दो



सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज कराने आए मरीजों के परिजनों से झाड़ू पोछा कराने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मरीज की महिला अटेंडर पोछा लगाते दिख रही है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जांच के बाद दोषी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... कलेक्ट्रेट के सामने वन विभाग बेच रहा एक्सपायरी खाद्य पदार्थ



केंद्र में पहले से ही भारी समस्या

रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में पहले से ही इलाज करने आने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब मरीज के अटेंडर से पोछा लगवाना में भी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी संकोच नहीं कर रहे हैं। वायरल वीडियो इस बात का प्रमाण है कि स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था का हाल कैसा है? यह मामला सामने आने के बाद उम्मीद है कि व्यवस्थाएं दुरुस्त होगी और मरीजों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।



ये खबर भी पढ़ें... CGPS के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका



परिजन अपनी मर्जी से कर रहे सफाई

स्वास्थ्य केंद्र में मरीज के अटेंडर से पोछा लगवाने का वीडियो वायरल होने के सवाल पर केंद्र रतनपुर के प्रभारी डॉ.विजय चंदेल ने कहा कि केंद्र में पहले से इस काम के लिए स्वीपर हैं। मरीज के प्रसव बाद फैली गंदगी उसके परिजन अपनी मर्जी से साफ कर रहे हैं। उनके केंद्र के किसी कर्मचारी ने इसके लिए कोई दवाब नहीं बनाया है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बादा अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... गर्मी ने फिर दिखाए तेवर से 3 संभागों में 45 डिग्री पारा, लू से मजदूर की मौत



Tags : relatives | Patients | Bilaspur | Ratanpur | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर





Tags:
  • CG News
  • Bilaspur
  • बिलासपुर
  • मरीज
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • Patients
  • परिजन
  • Ratanpur
  • रतनपुर
  • relatives