गर्मी ने फिर दिखाए तेवर से 3 संभागों में 45 डिग्री पारा, लू से मजदूर की मौत

Krishna Kumar Sikander | Apr 23, 2025, 12:40 IST
Share
Heat again showed its ferocity temperature reached 45 degrees in 3 divisions labourer died due to heat wave the sootr
Heat again showed its ferocity temperature reached 45 degrees in 3 divisions labourer died due to heat wave the sootr

छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर से लोगों का हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना दूभर हो गया है। रायपुर समेत 3 संभागों में पारा 45 डिग्री पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर से लोगों का हाल बेहाल है। चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना दूभर हो गया है। रायपुर समेत 3 संभागों में पारा 45 डिग्री पहुंच गया है। बीजापुर में एक ग्रामीण की तेलंगाना में लू लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों की लू चलने की संभावना है, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बादलों की गर्जना के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... पहलगाम हमले में आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी को गोलियों से भून डाला

तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना है। इसके अलावा द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है।

ये खबर भी पढ़ें... कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे

सबसे गर्म रहा रायपुर

प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा। यहां दिन का पारा 44.4 डिग्री रहा और दिन में लू चलती रही। इसके कारण राजधानी के बाजार और सड़कें सूनी हो गईं थी। रात का तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 1 डिग्री ज्यादा है। इसके साथ ही हालात ऐसे हैं कि बाहरी इलाकों में भी राहत नहीं है।

एयरपोर्ट के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा। यहां रात का तापमान 28.6 डिग्री तक रहा। लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे।सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण 25 अप्रैल से 15 जून 2025 तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस के बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा... इस बात से थे नाराज

पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध

भीषण गर्मी के बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने एक आदेश जारी कर 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक भार ढोने और सवारी के काम में लगे पशुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरगुजा संभाग के 2 जिलों में लू चलने की संभावना है।

अंबिकापुर में दिन का तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। दुर्ग संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। दुर्ग जिले में दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

ये खबर भी पढ़ें... किसान की जमीन पर बना दिया नाला... 6 करोड़ का काम रुका

बस्तर में होगी बारिश

बस्तर संभाग के सभी जिलों यानी कांकेर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी की संभावना है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। उधर, बीजापुर के एक ग्रामीण पुनेम नन्नू की लू लगने से मौत हो गई। वह मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना में गया था।

Tags : heat | Temperature | labourer | heat wave | CG News | मजदूर की मौत

Tags:
  • CG News
  • मजदूर की मौत
  • heat
  • गर्मी
  • Temperature
  • लू
  • heat wave
  • labourer
  • पारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं