पहलगाम हमले में आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी को गोलियों से भून डाला

Kanak Durga Jha | Apr 23, 2025, 11:51 IST
Share
Pahalgam attack terrorists gunned down Raipur businessman the sootr
Pahalgam attack terrorists gunned down Raipur businessman the sootr

दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी है। पत्नी के चेहरे पर बारूद के छींटे पड़ें हैं, जिससे गहरा घाव हो गया।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी है। पत्नी के चेहरे पर बारूद के छींटे पड़ें हैं, जिससे गहरा घाव हो गया। बच्चों को भी हल्की चोट है। मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला।

ये खबर भी पढ़िए...कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे

डरा-सहमा हुआ है मिरानिया का परिवार

परिवार के सदस्य रात में ही जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। दिनेश का शव रायपुर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। परिवार में मातम पसर गया है। दोनों बच्चे भी डरे-सहमे हैं, किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। वहीं गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

ये खबर भी पढ़िए...हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप... डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस

11 पर्यटकों को कपड़ा व्यवसायी नजाकत अली ने बचाया

आतंकी हमले में चिरमिरी के 4 परिवारों के 11 लोग भी फंस गए थे। इनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। सभी गर्मी की छुट्टियां मनाने 18 अप्रैल को चिरमिरी से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। 21 अप्रैल को सभी पहलगाम पहुंच थे।

पर्यटकों में शिवांश जैन, हैप्पी वधावन, अरविंद अग्रवाल और कुलदीप स्थापक अपने परिवारों के साथ पहलगाम पहुंचे थे। हमले के समय सभी लोग पहलगाम में ही थे। शिवांश जैन ने बताया कि भू-स्खलन के कारण सड़क पर जाम लगा था। सड़क के दोनों ओर पर्यटकों की भीड़ थी, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस के बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा... इस बात से थे नाराज

FAQ

  1. पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के किस व्यवसायी की हत्या हुई, और वह वहाँ किस खास मौके पर गए थे?
    रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह मनाने बैसरन घाटी गए थे।
  2. जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए क्या सहायता राशि घोषित की है?
    सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये, और मामूली रूप से घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
  3. आतंकी हमले के दौरान चिरमिरी के किन लोगों को बचाया गया और किसने उन्हें बचाया?
    आतंकी हमले में चिरमिरी के 4 परिवारों के 11 लोग, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे, फंस गए थे। उन्हें कपड़ा व्यवसायी नजाकत अली ने बचाया।
ये खबर भी पढ़िए...IFS अफसर को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, गलत FIR दर्ज करने पर नाराज



Pahalgam | पहलगाम में आतंकी हमला | आतंकी हमले में रायपुर के व्यवसायी की मौत | कश्मीर घाटी | जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला | कश्मीर में आतंकी हमला | army search operation कश्मीर में आतंकी हमला | CG News | cg news today | cg news update

Tags:
  • CG News
  • army search operation कश्मीर में आतंकी हमला
  • जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला
  • कश्मीर में आतंकी हमला
  • Pahalgam
  • कश्मीर
  • कश्मीर घाटी
  • cg news update
  • cg news today
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • आतंकी हमले में रायपुर के व्यवसायी की मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं