कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला... छत्तीसगढ़ के 65 लोग फंसे
Kanak Durga Jha | Published:
Terrorist attack Pahalgam Kashmir 65 people Chhattisgarh stranded the sootr
Terrorist attack Pahalgam : पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में शोक का माहौल छाया हुआ है। कश्मीर गए हुए पर्यटक खौफ में हैं।
Terrorist attack Pahalgam : कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में शोक का माहौल छाया हुआ है। कश्मीर गए हुए पर्यटक खौफ में हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ से 65 लोग एक साथ एक बस में सवार होकर पहलगाम के लिए निकले थे। इनमें से एक यात्री ने बताया कि पुलवामा के पास गाड़ियों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। सभी वाहनों की कड़ी निगरानी में जांच की जा रही है। ये खबर भी पढ़िए...हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप... डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस बता दें कि आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 लोगों की मौत का देशभर में शोक मनाया जा रहा है। वहीं पहलगाम में दहशत है। पर्यटक डरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से 25 किलो मीटर आगे से ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटक वाहनों को वापिस श्रीनगर के लिए लौटा दिया जा रहा है। ये खबर भी पढ़िए...किसान की जमीन पर बना दिया नाला... 6 करोड़ का काम रुका मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे, उनका धर्म पूछा और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए। ये खबर भी पढ़िए...IFS अफसर को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार, गलत FIR दर्ज करने पर नाराज
आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत
नाम, धर्म पूछकर चलाई गोली
FAQ
- पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कितने लोगों की मौत हुई है?
इस आतंकी हमले में कुल 28 लोगों की मौत हुई है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। आतंकी हमला किस प्रकार से किया गया और पर्यटकों से क्या पूछा गया?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया। उसके बाद उन्होंने कुछ लोगों को सिर में गोली मार दी।- इस हमले का असर पर्यटकों और सुरक्षा व्यवस्था पर क्या पड़ा है?
हमले के बाद पर्यटकों में दहशत का माहौल है। पुलवामा के पास सभी गाड़ियों की सख्ती से जांच की जा रही है और घटनास्थल से 25 किलोमीटर पहले ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। कई पर्यटकों को श्रीनगर वापिस भेजा जा रहा है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari