किसान की जमीन पर बना दिया नाला... 6 करोड़ का काम रुका

Kanak Durga Jha | Apr 23, 2025, 08:31 IST
Share
drain constructed farmers land work worth 6 crore stopped the sootr
drain constructed farmers land work worth 6 crore stopped the sootr

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना अनुमति एक किसान की निजी ज़मीन पर 6 करोड़ रुपए की लागत से नाला बना दिया गया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना अनुमति एक किसान की निजी ज़मीन पर 6 करोड़ रुपए की लागत से नाला बना दिया गया। मामले की शिकायत के बाद प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। अब बीटी रोड को खोदकर नाले को दूसरी दिशा में डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

ये खबर भी पढ़िए...हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप... डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस

बिना मंज़ूरी कब्जा, किसान की ज़मीन पर निर्माण

सोरिद वार्ड निवासी किसान जगदीश राम ध्रुव ने बताया कि उसकी ज़मीन पर बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के नाला निर्माण कर दिया गया। इससे उसकी लगभग 11 डिसमिल जमीन प्रभावित हुई है। जब किसान को जानकारी मिली, तो उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की।

ये खबर भी पढ़िए...बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद

पटवारी ने की जांच, निर्माण कार्य पर रोक

शिकायत पर पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और सीमांकन के बाद यह पुष्टि हुई कि नाला किसान की ज़मीन पर बनाया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया गया। अब नाले को डायवर्ट करने के लिए बीटी रोड को खोदा जा रहा है, जिससे सार्वजनिक संपत्ति को भी क्षति हो रही है। किसान ने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है और निर्माण को अवैध बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...इंडियन ओवरसीज बैंक के पैसे से क्लर्क,मैनेजर ने खेला जुआ... गिरफ्तार

इंजीनियर को नोटिस, निगम आयुक्त को नहीं थी जानकारी

नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने पुष्टि की कि मामले में लापरवाही पाई गई है और जिम्मेदार इंजीनियर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। आश्चर्य की बात यह रही कि आयुक्त को भी इस निर्माण की जानकारी मीडिया से चर्चा के दौरान मिली। यह नाला SLRM सेंटर से पीजी कॉलेज तक बनाया जा रहा था, जिसका उद्देश्य इलाके के गंदे पानी को सीवरेज प्लांट तक पहुंचाना था। लेकिन अब योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा

cg news today | CG News | cg news update | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | किसान

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • किसान
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती