बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद

Kanak Durga Jha | Apr 22, 2025, 10:52 IST
Share
soldier hit pressure IED Bijapur martyred the sootr
soldier hit pressure IED Bijapur martyred the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के जवान मनोज पुजारी (26) सोमवार को आइईडी विस्फोट में बलिदान हो गए।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के जवान मनोज पुजारी (26) सोमवार को आइईडी विस्फोट में बलिदान हो गए। वे दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड के बड़े तुमनार गांव के निवासी थे। शाम को रक्षित केंद्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में राजकीय सम्मान के साथ बलिदानी जवान को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, कलेक्टर संबित मिश्रा, डीआइजी कमलोचन कश्यप ने पार्थिव देह को कांधा देकर गृहग्राम के लिए भेजा।

यह खबर भी पढ़िए...बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था

वर्ष 2025 की पहली तिमाही में आइईडी विस्फोट की घटनाओं में गत वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी से मार्च के बीच आइईडी विस्फोट की कुल 23 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में सुरक्षा बल के 23 जवान घायल हुए हैं। इसी अवधि में 500 किलो वजनी 201 आइईडी बरामद की गई हैं।

यह खबर भी पढ़िए...100 बिस्तरों का अस्पताल... डॉक्टर सिर्फ 4, रोज 6 मरीजों की ओपीडी

नारायणपुर में दो नक्सलियों गिरफ्तार

नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को थाना ओरछा क्षेत्र के ग्राम दुलूर, एडजूम, बड़ेटोण्डाबेड़ा की ओर जिला बल व डीआरजी बल एरिया डोमिनेशन व सर्चिंग पर रवाना हुए थे। एडजूम के जंगल पहाड़ के मध्य पूर्व से घात लगाए माओवादियों ने पुलिस बल पर स्वचलित व देसी हथियारों से फायरिंग की थी। इस घटना में शामिल माओवादी रैनू उसेंडी उर्फ अनीराम उसेंडी, व मस्सू पोयाम वांछित थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह खबर भी पढ़िए...अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से... CG के श्रद्धालुओं को ऐसे कराना होगा पंजीयन

FAQ

  1. बीजापुर जिले में सीएएफ जवान मनोज पुजारी की शहादत कैसे हुई?
    बीजापुर जिले में तोयनार-फरसेगढ़ सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात सीएएफ जवान मनोज पुजारी (26) आइईडी विस्फोट में शहीद हो गए। वे दंतेवाड़ा जिले के बड़े तुमनार गांव के निवासी थे।
  2. वर्ष 2025 की पहली तिमाही में आइईडी विस्फोट की घटनाओं में क्या बदलाव देखने को मिला?
    वर्ष 2025 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में आइईडी विस्फोट की कुल 23 घटनाएं सामने आईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी को दर्शाती हैं। इन घटनाओं में 23 जवान घायल हुए और 500 किलो वजनी 201 आइईडी बरामद की गईं।
  3. नारायणपुर में किस प्रकार की नक्सली कार्रवाई हुई और क्या परिणाम रहा?
    नारायणपुर जिले में पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। ये दोनों माओवादी 24 फरवरी को एडजूम के जंगल में पुलिस बल पर की गई फायरिंग की घटना में शामिल थे। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम रैनू उसेंडी उर्फ अनीराम उसेंडी और मस्सू पोयाम हैं।

यह खबर भी पढ़िए...बीजेपी नेता पर हत्या का केस दर्ज... कांग्रेस नेता को कार से कुचला था

bijapur naxal attack | naxal attack | CG Naxal Attack | chattisgarh naxal attack on bijiapur | bijapur IED bomb blast | ied bomb

Tags:
  • naxal attack
  • ied bomb
  • chattisgarh naxal attack on bijiapur
  • CG Naxal Attack
  • bijapur IED bomb blast
  • bijapur naxal attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच