कांग्रेस के बड़े नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा... इस बात से थे नाराज

Kanak Durga Jha | Apr 23, 2025, 09:22 IST
Share
Senior Congress leader resigned from the party
symbolic internet image

आपसी मतभेद के चलते कांग्रेस पार्टी के नेता एक-दूसरे पर ही हावी हो रहे हैं। इसका नतीजा खैरागढ़ में साफ-साफ देखने को मिला है। संगठन में मतभेद के चलते बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति अब और भी खराब हो रही है। आपसी मतभेद के चलते पार्टी के नेता एक-दूसरे पर ही हावी हो रहे हैं। इसका नतीजा खैरागढ़ में साफ-साफ देखने को मिला है। संगठन में मतभेद के चलते बड़े नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर से निकला सांप... डिलीवरी छोड़कर भागी नर्सेस

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे पत्र में व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। छुईखदान निवासी ठाकरे की नियुक्ति के बाद से ही संगठन में मतभेद दिखने लगे थे। हालांकि यह विरोध कभी सार्वजनिक रूप नहीं लिया, लेकिन पार्टी के भीतर असंतोष बना रहा। ठाकरे ने तीनों क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया। लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका।

ये खबर भी पढ़िए...बीजापुर में प्रेशर आइईडी की चपेट में आया जवान... शहीद

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी मारपीट

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में एक शादी समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। इस घटना के बाद से ठाकरे इस्तीफा देने का मन बना चुके थे।

ये खबर भी पढ़िए...इंडियन ओवरसीज बैंक के पैसे से क्लर्क,मैनेजर ने खेला जुआ... गिरफ्तार

ठाकरे का इस्तीफा खैरागढ़ कांग्रेस के लिए गंभीर संकट का संकेत है। अब देखना यह है कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति से कैसे निपटता है। क्या संगठन को मजबूत करने की कोई ठोस रणनीति बनेगी या फिर आंतरिक कलह पार्टी को और कमजोर करेगी।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में लखटिकया हुआ सोना... एक लाख 300 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा

CONGRESS | CG Politics | Chhattisgarh Congress | Chhattisgarh Congress Committee | CG News | cg news today | cg news

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • Chhattisgarh Congress
  • CG News
  • Chhattisgarh Congress Committee
  • CG Politics
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती