सहारा घोटाला : रिफंड पोर्टल बंद, 89 हजार करोड़ रुपए फंसे

Aishwarya Dwivedi | Jul 30, 2026, 11:47 IST
Share
सहारा स्कैम रिफंड पोर्टल बंद
सहारा स्कैम रिफंड पोर्टल बंद

सहारा इंडिया के निवेशकों के 89 हजार करोड़ रुपए फंसे हैं। पोर्टल पर सीमा 10 लाख हुई, लेकिन भुगतान 50 हजार ही मिल रहा। वेरिफिकेशन सर्वर बंद होने से अर्जी निरस्त हो रही।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सहारा इंडिया में देशभर के करोड़ों निवेशकों के पैसे फंसे हैं।
  • रिफंड के लिए सरकार ने विशेष पोर्टल की शुरुआत की थी।
  • पोर्टल पर जमा दावों में से अधिकांश अर्जी रिजेक्ट हो रही है।
  • सत्यापन करने वाला ऑनलाइन पोर्टल महीनों से बंद पड़ा है।
  • निवेशक आज भी अपने पैसों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

सहारा के दावे हुए फेल

सहारा इंडिया की निवेश योजनाओं में देश के लाखों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रिफंड की प्रक्रिया शुरू हुई। जुलाई 2023 में सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया। मकसद था कि पीड़ित निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल सके। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। रिफंड का दावा केवल एक छलावा साबित हो रहा है।

रिफंड की लिमिट पर असलियत अलग

सरकार ने रिफंड का दावा सीमा 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी। लेकिन वास्तव में निवेशकों को केवल 50 हजार रुपए ही मिल रहे हैं। यदि किसी का 50 लाख या एक करोड़ रुपए फंसा है, तो भी उसे एक बार में 50 हजार रुपए ही मिलेंगे। इससे अधिक की राशि किसी को नहीं दी जा रही है।

दस्तावेज सत्यापन की बड़ी समस्या

रिफंड न मिलने की सबसे बड़ी वजह दस्तावेजों का सत्यापन है। निवेशकों का पूरा रिकॉर्ड सहारा के पास है। रिफंड आवेदनों की जांच भी वही कर रहा है। कई जगहों पर रिजेक्शन की दर 90 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। रिकॉर्ड न मिलने या डेटा का मिलान न होने जैसे कारण बताए जा रहे हैं।

सहारा घोटाला
सहारा घोटाला

वेरिफिकेशन पोर्टल पड़ा है बंद

निवेशक पोर्टल पर आवेदन तो कर रहे हैं, लेकिन आगे की प्रक्रिया रुकी है। दस्तावेज जांच के लिए सहारा के अपने सर्वर पर भेजे जाते हैं। सर्वर अक्टूबर 2025 से बंद पड़ा है। सेवा देने वाले वेंडरों को भुगतान नहीं मिला है। इस वजह से वेरिफिकेशन का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।

हजारों करोड़ रुपये अब भी फंसे

देशभर के करीब 1.04 करोड़ निवेशकों के 89 हजार करोड़ रुपए अब भी फंसे हुए हैं। मार्च 2026 तक बहुत कम राशि का ही वास्तविक भुगतान हो सका है। सहारा-सेबी (SEBI – Securities and Exchange Board of India) के खाते में जमा रकम भी नाकाफी साबित हो रही है। निवेशक अब भी राहत की उम्मीद में अदालत की तरफ देख रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

रिलायंस निवेशकों के लिए बड़ी खबर: सालाना बैठक में उत्तराधिकार पर स्थिति साफ

इंफोसिस 20 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, निवेशकों के खाते में आएंगे इतने पैसे

सहारा घोटाले की जांच CID के हाथ, एमपी के 9.66 लाख निवेशकों के 6 हजार 689 करोड़ फंसे

शेयर बाजार में 1700 अंकों की भारी गिरावट, निवेशकों को नुकसान

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सहारा इंडिया
  • सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च
  • sebi
  • वेरिफिकेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि