छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों की तलाशी शुरू... बस्तियों पड़ रही छापेमारी

Kanak Durga Jha | Apr 27, 2025, 11:31 IST
Search Pakistanis started Chhattisgarh Raids conducted settlements
कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आपराधिक गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गई है। पूरे प्रदेश में पाकिस्तानियों की तलाश शुरू हो गई है।

कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार आपराधिक गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गई है। पूरे प्रदेश में पाकिस्तानियों की तलाश शुरू हो गई है। रविवार की सुबह दुर्ग पुलिस की तीन अलग-अलग टीम ने एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की। एसपी विजय अग्रवाल ने तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई है। सभी अधिकारियों ने सुबह तड़के साढ़े 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड मारी।



ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू




इन जगहों पर पड़ा छापा

एएसपी अभिषेक झा ने दुर्ग में मोहन नगर थाना इलाके के उरला क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास में छापामारी की।


एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना इलाके के हथखोज इलाके में।


एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना क्षेत्र के सुपेला मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में छापेमारी की है।



ये सभी रेड मुख्य रूप से मुस्लिम बाहुल्य स्लम इलाके में की गई है। पुलिस को आशंका है कि यहां कई मुस्लिम लोगों की सगे संबंधी पाकिस्तान में रहते हैं,। इसलिए वो लोग यहां रहते हुए मिल सकते हैं।



ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई




लोगों के लिए गए फिंगर प्रिंट

दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि, पुलिस ने हर एक घर की तलाशी ली। लोगों के निवास से संबंधित वैध डाक्यूमेंट्स चेक किए गए। इसके साथ ही सभी लोगों के फिंगर प्रिंट्स लिए गए। इसे पुलिस अपने ऐप के जरिए आपराधिक रिकार्ड से मिलान करेगी।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा



छापेमारी के दौरान पकड़ाए कई आरोपी

पुलिस ने जब बॉम्बे आवास में छापेमारी की, तो इस दौरान 4 फरार वारंटी मिले। जिन्हें हिरासत में लिया गया। इसके साथ सशक्त ऐप के माध्यम से एक चोरी की स्कूटी मिली है। इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाना रायपुर में दर्ज है। दो ऐसे लड़के मिले जो छिनैती कर भागे थे। पुलिस ने दोनों को छिनैती के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। सभी से पुलिस मोहन नगर थाने में पूछताछ करेगी।



ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा





Pakistani | छत्तीसगढ़ | पहलगाम में आतंकी हमला | Pahalgam | pahalgam attack | pahalgam attack news update | Pahalgam Terror Attack | PahalgamTerroristAttack



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Pahalgam
  • Pakistani
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack
  • PahalgamTerroristAttack
  • pahalgam attack news update
  • पहलगाम आतंकी हमले