बस्तर पर गृह मंत्री का फोकस, दो दिन तक हाई अलर्ट पर रहेगा प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां तैनात

VINAY VERMA | May 18, 2026, 11:05 IST
Share
shah-bastar-visit-bjp-strategy
shah-bastar-visit-bjp-strategy

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 18-19 मई का बस्तर दौरा हाई अलर्ट में होगा। रायपुर से माना एयरपोर्ट और जगदलपुर तक कार्यक्रम मिनट टू मिनट मॉनिटर किए जाएंगे। शाह डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 18 और 19 मई का छत्तीसगढ़ दौरा पूरी तरह तय हो चुका है। रायपुर से लेकर बस्तर संभाग तक प्रशासनिक और सुरक्षा अमला हाई अलर्ट मोड पर है। दौरे का शेड्यूल इतना टाइट रखा गया है कि हर कार्यक्रम मिनट टू मिनट मॉनिटर किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दौरे में सुरक्षा, विकास, आदिवासी क्षेत्र की योजनाएं और राजनीतिक संदेश का मिश्रण साफ दिखाई दे रहा है।

डायल-112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी

सोमवार सुबह 11:0 बजे अमित शाह रायपुर स्थित पीटीएस माना डायल-112 सेवा की 400 नई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसे प्रदेश की कानून व्यवस्था और आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय इस कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे हैं, क्योंकि लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पुलिस रिस्पांस वाहन एक साथ मैदान में उतरेंगे।

माना एयरपोर्ट से सीधे बस्तर,

डायल-112 कार्यक्रम के बाद अमित शाह माना एयरपोर्ट से सीधे जगदलपुर रवाना होंगे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वे बस्तर के नेतानार पहुंचकर जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार बस्तर में विकास और सरकारी सेवाओं की पहुंच को लेकर बड़ा संदेश देना चाहती है। खासकर उन इलाकों में जहां अब तक नक्सल प्रभाव के कारण योजनाओं का असर सीमित माना जाता रहा है।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, फिर बंद कमरे में रणनीतिक चर्चा

दोपहर डेढ़ बजे अमित शाह जगदलपुर की अमर वाटिका पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम बादल अकादमी में रखा गया है, जहां वे अधिकारियों और चुनिंदा प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बस्तर की सुरक्षा स्थिति, नक्सल ऑपरेशन और विकास योजनाओं की समीक्षा प्रमुख एजेंडा हो सकती है।

विकास का प्रेजेंटेशन और भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद

शाम चार बजे अमित शाह बस्तर के विकास कार्यों का प्रेजेंटेशन देखेंगे। प्रशासन इस प्रस्तुति के जरिए यह दिखाने की तैयारी में है कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी के इसके जरिए यह दिखाने की कोशिश होगी कि बस्तर के जमीनी हालात में किस तरह का बदलाव आ रहा है। इसके बाद, शाम पौने छह बजे गृह मंत्री शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के गहरे मायने निकाले जा रहे हैं, जिसे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने और साल 2028 के चुनावी दंगल की रणनीतिक तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

लोक संस्कृति से परिषद बैठक तक, दूसरे दिन भी व्यस्त रहेंगे शाह

शाम सात बजे अमित शाह बस्तर के संग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। अगले दिन यानी 19 मई को सुबह 11 बजे वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के बाद दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है। इसके बाद शाम पौने चार बजे अमित शाह जगदलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

यह खबरें भी पढ़े...

बस्तर में 66 स्कूल डेंजर घोषित, जान दांव पर लगाने को मजबूर मासूम

बस्तर में शव दफनाने पर भारी बवाल; ग्रामीणों ने परंपरा का दिया हवाला, प्रशासन ने कब्रिस्तान भेजा शव

बस्तर में अमित शाह 19 मई को अहम बैठक लेंगे, सीएम विष्णु के साथ मोहन, योगी भी होंगे शामिल

आर्सेलर मित्तल समेत 6 उद्योगपति लगाएंगे बस्तर में प्लांट, अडानी ने मांगी सरगुजा में जमीन, जिंदल को चाहिए रायगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • गृह मंत्री
  • बस्तर
  • हाई अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच