सूरजपुर हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन : 150 ग्रामीणों पर FIR दर्ज

Umeshwari Baghel | Jul 28, 2026, 19:15 IST
सूरजपुर में पुलिस पर हमले से मचा हड़कंप
सूरजपुर के मदननगर में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हमले में SDOP समेत कई जवान घायल हुए थे। इलाके में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मदननगर हिंसा में 150 ग्रामीणों पर FIR
  • पुलिस हमले के बाद बड़ा एक्शन
  • SDOP घायल, 500 जवान तैनात
  • लाठी-डंडों से हमले में कार्रवाई तेज
  • जमीन विवाद के बीच पुलिस का शिकंजा

Surajpur। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मदननगर में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने 15 नामजद लोगों सहित करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर पुलिसकर्मियों पर हमला, बलवा और सरकारी काम में बाधा डालने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।



24 जुलाई को हुई इस घटना में एसडीओपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।



पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मदननगर और धरमपुर इलाके में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे।



पुलिस के अनुसार भीड़ ने लाठी-डंडे, फरसा और टंगिया जैसे हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में एसडीओपी, महिला पुलिसकर्मियों समेत कई जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।



जमीन अधिग्रहण विवाद से जुड़ा है मामला

मदननगर क्षेत्र में लंबे समय से जमीन अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीण एसईसीएल की प्रस्तावित कोयला खदान के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।



ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देना चाहते। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र में पहले से तनाव बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीम केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ कोई राजस्व या सर्वे टीम मौजूद नहीं थी।



सूरजपुर में पुलिस पर हमले से मचा हड़कंप


पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में केस

हमले के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।



इलाके में तनाव, 500 जवानों की तैनाती

घटना के बाद मदननगर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति को देखते हुए पांच जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल इलाके में करीब 500 पुलिस जवान तैनात हैं। पुलिस लगातार हालात पर नजर रख रही है। वहीं ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।



आगे की कार्रवाई पर नजर

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच जारी विवाद के कारण आने वाले दिनों में इलाके की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी रहेगी।



FAQ

  1. मदननगर हिंसा मामला क्या है और यह घटना कब हुई?
    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मदननगर गांव में 24 जुलाई 2026 को पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पुलिस टीम पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
  2. मदननगर हिंसा मामले में पुलिस ने कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है?
    पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद आरोपियों और करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों पर पुलिस पर हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

यह खबरें भी पढ़े....

बलौदाबाजार हिंसा : मास्टरमाइंड अमित बघेल की जमानत याचिका हाई कोर्ट में खारिज



सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 24 से अधिक जवान घायल



छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन हाजिरी, जानिए शिक्षकों के वेतन का नया नियम



छतरपुर में किडनैप हुए युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव; ईंट, गुम्मा और पत्थरों से आरोपियों ने किया हमला



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस टीम पर पथराव
  • प्रशासन
  • सूरजपुर
  • हिंसा