छत्तीसगढ़ तहसीलदार हड़ताल : 7 जून तक राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप
Umeshwari Baghel | Jun 03, 2026, 16:15 IST
-tahsildar-strike-work-stopped-till-7-june
छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में 500 से अधिक तहसीलदार हड़ताल पर। आय-जाति, नामांतरण और राजस्व कार्य प्रभावित, तहसील न्यायालयों में लंबित प्रकरण बढ़े। हड़ताल 7 जून तक जारी रहने की संभावना।
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ तहसीलदार हड़ताल: कामकाज 7 जून तक ठप
- नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल
- आय-जाति, नामांतरण और राजस्व कार्य प्रभावित, न्यायालयों में लंबित प्रकरण बढ़े
- कांग्रेस ने हड़ताल को जायज बताया, दोषी विधायक को बचाने का आरोप सरकार पर
- सरकारी कार्रवाई नहीं, तहसीलदारों का विरोध जारी, आम लोगों को परेशानी
NEWS IN DETAIL
प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर
कई लोग अपने प्रकरणों या दस्तावेज़ों के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।
हड़ताल का कारण
सरकार ने मामले पर चर्चा की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से तहसीलदार नाराज हैं। कांग्रेस ने भी तहसीलदारों के हड़ताल को जायज बताया और आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो को बचाने के लिए सरकार निष्क्रिय है।
कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधायक के नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के मामले में तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायक को किसी अधिकारी की कार्यप्रणाली पर आपत्ति थी तो वे उच्च अधिकारियों या मुख्यमंत्री से शिकायत कर सकते थे। मारपीट का अधिकार किसी को नहीं है।
तहसील न्यायालयों में सुनवाई पर असर
3, 4 और 5 जून के प्रकरण अगले सप्ताह ही सुनवाई के लिए निर्धारित किए गए हैं।
इससे लोगों को अपने प्रकरणों के निपटान में अवकाश और देरी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभावित कामकाज
नामांतरण और मूल निवास प्रमाण पत्र
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
त्रुटि सुधार और खसरा नंबर अद्यतन
सीमांकन और पुराने बटांकन काम
प्रदेश के 500 से अधिक तहसीलदार नायाब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
बिलासपुर-दुर्ग जैसे जिलों में जाति, आय निवास ईडब्ल्यूएस प्रमाण, राजस्व प्रकरण के 3 हजार से अधिक मामले प्रतिदिन पेंडेंसी पर जा रहे हैं।
पिछले 3 दिनों से छत्तीसगढ़ में हर दिन 1 लाख 36 हजार से अधिक सरकारी और…
— Devendra Yadav (@Devendra_1925) June 3, 2026
सरकार की निष्क्रियता पर सवाल
शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हड़ताल की जानकारी नहीं होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कार्यालय पहुंचकर खाली हाथ लौट रहे हैं।
निष्कर्ष
FAQ
- तहसीलदार हड़ताल कब तक चलेगी?
तहसीलदारों की हड़ताल 7 जून तक जारी रहने की संभावना है। इसके चलते प्रदेशभर के तहसील कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहेगा। लोग आय-जाति, नामांतरण और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पाएंगे। - हड़ताल का मुख्य कारण क्या है?
हड़ताल का मुख्य कारण सीतापुर में नायब तहसीलदार के साथ हुई मारपीट और अभद्रता है। तहसीलदारों का कहना है कि दोषी विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। नाराज तहसीलदारों ने सरकार से ठोस कदम न उठाए जाने के चलते यह हड़ताल शुरू की है। - हड़ताल का आम लोगों पर क्या असर पड़ा हैं?
हड़ताल के कारण जाति-निवास और आय प्रमाण पत्र से लेकर रजिस्ट्री, नामांतरण, जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट और जमीनों के सीमांकन जैसे जरूरी काम पूरी तरह रुक गए हैं। खसरा सुधार और जमीन के बंटवारे से जुड़ी फाइलें भी आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, जिससे तहसील कोर्ट में मामलों का अंबार लग गया है और आम लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
यह खबरें भी पढ़े...
छत्तीसगढ़ नगर पंचायत चुनाव : 3 जगहों में 90% पर मतदान, पलारी सबसे आगे
नायब तहसीलदार ने की खुद सहित विधायक के नार्को टेस्ट की मांग
मंत्री टंकराम से वार्ता विफल, राजस्व अफसरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari