CGPSC घोटाले में टामन सोनवानी का बेटा , पूर्व एग्जाम कंट्रोलर गिरफ्तार

Marut raj | Jan 11, 2025, 18:45 IST
Chhattisgarh CGPSC scam: Taman Singh Sonawani son arrested the sootr
PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

Chhattisgarh CGPSC scam: Taman Singh Sonawani's son arrested : CGPSC घोटाला केस में CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी, पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है।



बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान ने काटी गायें!,2 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार



सीबीआई ने रिमांड मांगी

शनिवार को नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने रायपुर कोर्ट में पेश किया। फिलहाल मामले में सुनवाई जारी है। CBI ने दोनों की कस्टोडियल रिमांड की मांग की है। CGPSC भर्ती विवाद में पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर रहे श्रवण कुमार गोयल पहले ही न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं।



मुस्लिम युवक आदिवासी लड़कियों को जिस्म के बाजार में बेच रहे..बड़ा संकट



आरोप है कि श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए चेयरमैन सोनवानी के करीबी के NGO को CSR फंड से 45 लाख दिए थे। पैसे सोनवानी को पहुंचे। इसकी पुष्टि के बाद कार्रवाई की थी।



BJP के इस राज्य में OBC का आरक्षण खत्म, आदिवासियों का बचा, जिपं चुनाव



ये है CGPSC घोटाला

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।



तातापानी में आग लगाएंगी अक्षरा सिंह ... महोत्सव के आखिरी दिन होगा जलवा



Tags:
  • CGPSC
  • सीजीपीएससी
  • छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी रिजल्ट मामला
  • छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी मसला
  • CBI investigation  CGPSC Scam
  • CBI Action against cgpsc scam