मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया

Krishna Kumar Sikander | May 28, 2025, 14:36 IST
Technical fault in CM Sai's helicopter, another one called for the sootr
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री साय ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के लिए रवाना होने की तैयारी में थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री साय ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के लिए रवाना होने की तैयारी में थे। तकनीकी टीम ने खराबी की पहचान करते ही सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री को तुरंत हेलीकॉप्टर से उतारा। इस दौरान उनके साथ मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।



ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर, LWE फंड पर रोक



मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित

ये खबर भी पढ़ें... मई में ही सावन का मजा... 5 दिन लगातार बारिश, छत्तीसगढ़ में भर गए झरने



घटना के बाद मुख्यमंत्री साय ने हेलीपैड पर कुछ देर इंतजार किया और इस बीच पत्रकारों से बातचीत की। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके लिए दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया, जिससे वह अपने तयशुदा कार्यक्रम के लिए रवाना हो सकें। प्रशासन ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... सुशासन के मंच पर किसान की बेबसी, एसडीएम से पूछा-बंटवारा कब होगा?



सुशासन तिहार के लिए जा रहे थे सीएम

ये खबर भी पढ़ें... भगवान राम के ननिहाल में जुआ और नशे का साया



बता दें कि मुख्यमंत्री साय रायपुर में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक और नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह संभवतः किसी अन्य जिले का दौरा कर सकते हैं, जिसमें सारंगढ़ और रायगढ़ के बाद कोई नया जिला शामिल हो सकता है। ‘सुशासन तिहार’ के तहत मुख्यमंत्री इन दिनों जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।





technical | technical fault in flight | cm sai | Helicopter | Raipur | फ्लाइट में तकनीकी खराबी



Tags:
  • Raipur
  • रायपुर
  • technical fault in flight
  • फ्लाइट में तकनीकी खराबी
  • हेलीकॉप्टर
  • technical
  • cm sai
  • मुख्यमंत्री साय