लोहारडीह केस : शिवप्रसाद का फिर से होगा पोस्टमार्टम , हाईकोर्ट का आदेश

Marut raj | Nov 08, 2024, 18:10 IST
Lohardih murder case the sootr
Lohardih murder case : इसी साल 15 सितंबर को लोहारडीह के रहने वाले शिवप्रसाद साहू का शव मध्य प्रदेश के बिरसा गांव में एक पेड पर लटका मिला था।

Lohardih murder case : लोहारडीह हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। हाईकोर्ट ने मृतक शिवप्रसाद साहू का फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को आदेश दिया है कि वह इस केस में पूरा सहयोग करे। रिपोस्टमार्टम के लिए मृतक शिवप्रसाद की बेटी ने जबलपुर हाईकोर्ट में आवेदन लगाया था। ज्ञात हो कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने मृतक की बेटी को मध्य प्रदेश ज्यूरीडिक्शन में केस फाइल करने की झूठ दी है।



ये खबर भी पढ़ें... मोबाइल चोरों का आतंक



इसलिए कराया जाएगा फिर से पोस्टमार्टम

ज्ञात हो कि इसी साल 15 सितंबर को लोहारडीह के रहने वाले शिवप्रसाद साहू का शव मध्य प्रदेश के बिरसा गांव में एक पेड पर लटका मिला था। एमपी पुलिस ने शार्ट पीएम कराने के बाद शव को छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने परिवार के 9 वर्षीय सदस्य की मौजूदगी में शव को दफन कर दिया था।



महतारी वंदन योजना के फिर से भरे जाने वाले हैं फॉर्म , कर लें तैयारी



मृतक के परिजन को शक है कि रघुनाथ साहू और उनके परिवार वालों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले की पूरी तरह से जांच कराए जाने के लिए मृतक के परिजन ने फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी।



धान लगाई तो किसानों पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना, धान के कटोरे में संकट



अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए



FAQ

  1. लोहारडीह हत्याकांड क्या है ?
    यह पूरा मामला 15 सितंबर का कवर्धा जिले के लोहारडीह गांव का है। इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक शिवप्रसाद साहू का शव फांसी पर लटका मिला था। उसकी हत्या के शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस को रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • लोहारडीह हत्याकांड
  • Lohardih Murder Case
  • lohardih case