दो प्यार करने वालों के बीच तीसरा आया...! जंगल में BF ने गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप

Kanak Durga Jha | Jun 09, 2025, 20:56 IST
third person came between two lovers BF raped his girlfriend in jungle raigarh
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसका बॉयफ्रेंड 4 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अचानक दूसरे नाबालिग लड़के ने एंट्री मारी। उसे पसंद करने की बात कही।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसका बॉयफ्रेंड 4 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अचानक दूसरे नाबालिग लड़के ने एंट्री मारी। उसे पसंद करने की बात कही। हालांकि लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया। लेकिन वो बातचीत करने के लिए फोन करता था।



इसी बीच नाबालिग से मिलने के लिए उसका प्रेमी घर आया। इसी दौरान दूसरा नाबालिग भी चार्जर लेने के लिए पहुंच गया। बातचीत करने के लिए तीनों जंगल गए, जहां बॉयफ्रेंड ने पूछा- किससे प्यार करती हो, गर्लफ्रेंड बोली- किसी से नहीं। जिसके बाद उसके साथ मारपीट कर रेप किया। अब शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।



ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त



अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 16 साल की नाबालिग की साल 2021 में टाकपानी के रहने वाले संदीप तिर्की (19) से जान-पहचान हुई थी। संदीप अपनी मौसी के घर अक्सर आया करता था। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और बातचीत होने लगी। संदीप ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद दिसबंर 2021 और अप्रैल 2025 में कई बार घर से बाहर ले जाकर संदीप ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।



ये खबर भी पढ़िए...IIT भिलाई ने फ्रांस के बाद अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी से किया MOU



अचानक दूसरे नाबालिग की हुई एंट्री

इसी बीच लड़की की लाइफ में दूसरे नाबालिग लड़के की एंट्री हुई। उसने उसे पसंद करने की बात कही। तब लड़की ने कहा कि, मैं तुम्हें नहीं जानती हूं। उसने संदीप के बारे में पूछा, तो उसे भी नहीं जानने की बात कही। इसी दौरान किसी बात को लेकर संदीप और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उसने संदीप से बात करनी बंद कर दी।



दोनों लड़के नाबालिग को ले गए जंगल

इस बीच आए दिन नाबालिग लड़का उससे मोबाइल पर बात करने के लिए कॉल करता था। शुक्रवार 6 जून को वो चार्जर लेने के लिए लड़की के घर पहुंचा। तब संदीप पहले से वहां मौजूद था। इसके बाद दोनों उसे जंगल ले गए। जहां संदीप अपनी प्रेमिका से पूछने लगा कि, वो किससे प्यार करती है। जिस उसने कहा कि किसी से नहीं, फिर उनके बीच विवाद हो गया।



ये खबर भी पढ़िए...BJP का पैंतरा इस्तेमाल करेंगे राहुल गांधी, स्क्रूटनी के बाद चुने जाएंगे 41 जिलों के अध्यक्ष



रेप के बाद जंगल में छोड़कर भागा

संदीप ने अपनी प्रेमिका और नाबालिग लड़के के साथ गाली-गलौज करने लगा। प्रेमिका के साथ मारपीट करने लगा, यह देख दूसरा लड़का वहां से भाग गया। इसके बाद संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया। वारदात के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उसने परिवार के साथ कापू थाने पहुंचकर संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।



ये खबर भी पढ़िए...SECL अस्पताल में 5 फीट लंबा नाग... खौफ में लोगों ने मचा दी अफरा-तफरी



आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

इस मामले में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, आरोपी संदीप ने शादी का झांसा देकर कई बार नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया था। 6 जून को जंगल ले जाकर जबरदस्ती मारपीट कर दुष्कर्म भी किया। शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार लिया गया है। आगे की जांच जारी है।



rape case | chhattisgarh rape case | cg rape case | chhattisagrh rape case | नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप



Tags:
  • rape case
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
  • नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप