BJP का पैंतरा इस्तेमाल करेंगे राहुल गांधी, स्क्रूटनी के बाद चुने जाएंगे 41 जिलों के अध्यक्ष

Kanak Durga Jha | Jun 09, 2025, 15:18 IST
Share
Rahul Gandhi use BJP's tactics presidents 41 districts selected after scrutiny
Rahul Gandhi use BJP's tactics presidents 41 districts selected after scrutiny

इस बार कांग्रेस पैरवी को चयन में बहुत दूर रखने की तैयारी में है। कांग्रेस ने अंदरूनी खींचतान को खत्म करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम में हर बड़े नेता को दूर रखने के लिए कहा है।

बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस भी संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सूजन कार्यक्रम की शुरुआत देश में कर चुकी है। जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी यह कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने वाला है। इसके तहत कांग्रेस के 41 संगठन जिलों में नए अध्यक्ष खोजे जाएंगे। इनको खोजने के लिए हर जिले में 5 पर्यवेक्षक भेजे जाएंगे। इसमें एक एआईसीसी का सदस्य होगा, बाकी चार प्रदेश के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी या पूर्व सांसद विधायक जैसे जनप्रतिनिधि होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

ये पांचों सात दिन तक उस जिले में रहकर 6 नाम खोजेंगे। इन नामों को दिल्ली भेजा जाएगा। वहां स्क्रूटनी और पुलिस रिकॉर्ड जैसी गतिविधियों को चेक करने के बाद राहुल गांधी स्वयं एक नाम को चुनेंगे। इस प्रक्रिया की शुरुआत या अंत में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ भी आएंगे। बता दें कि संगठन सृजन कार्यक्रम गुजरात में पूरा हो चुका है। मप्र, उप्र और हरियाणा में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके बाद राजस्थान, झारखंड में इसकी शुरुआत होने वाली है। वरिष्ठ नेताओं की मानें तो झारखंड के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी यह कार्यक्रम शुरू हो सकता है।

चयन के समय बड़े नेताओं को रखा जाएगा दूर

इस बार कांग्रेस पैरवी को चयन में बहुत दूर रखने की तैयारी में है। कांग्रेस ने अंदरूनी खींचतान को खत्म करने के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम में हर बड़े नेता को दूर रखने के लिए कहा है। एसआईसीसी सदस्य को अगर कोई पैरवी करता भी है तो उसे मानना नहीं है, यह समइश्कर दिल्ली से भेजा रहा है। चयन में अगर किसी पैरवी की बात सामने आती है तो सभी पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई होगी। हाल ही में राहुल गांधी ने भोपाल की एक बैठक में इस बात को कहा भी है कि अगर पर्यवेक्षक पैरवी के चक्कर में पड़े तो उनकी राजनीति मुश्किल में पड़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...इंद्रावती टाइगर नेशनल पार्क को फोर्स ने चारों ओर से घेरा... अब मारे जाएंगे नक्सली लीडर

आने वाले समय में जिलाध्यक्ष तय करेंगे विधायक-सांसद का टिकट

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की शुरुआत जिलाध्यक्षों से करने जा रही है। जो नए जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे उनके पास असीम पावर होगा। विधानसभा और लोकसभा की टिकट वितरण में उनकी भूमिका सबसे अहम होगी। इसके अलावा वे कभी भी राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित हर बड़े नेता से वे किसी भी समय मिल सकेंगे। समय-समय पर दिल्ली में उनकी बैठकें भी आयोजित की जाएंगी। हर निर्णय को प्रदेश अध्यक्ष को भी अहमियत देनी होगी।

ये खबर भी पढ़िए...

तू मुझे छोड़ नहीं सकती... कहकर सीने में खंजर भर गया एक्स बॉयफ्रेंड

मुठभेड़ के दौरान जवानों को मधुमक्खियों ने काटा...5 पुरुष,2 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

CONGRESS | BJP | Chhattisgarh Politics News | Chhattisgarh politics | Chhattisgarh politics रायपुर न्यूज

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राहुल गांधी
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • BJP
  • बीजेपी
  • Chhattisgarh politics
  • Chhattisgarh Politics News
  • Chhattisgarh politics रायपुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती