बीएड-डीएलएड-नर्सिंग में प्रवेश का आज आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन

Kanak Durga Jha | Apr 27, 2025, 11:45 IST
Today last chance admission B.Ed D.El.Ed Nursing apply quickly the sootr
Admission in Vyapam's B.Ed, D.El.Ed and Nursing courses : छत्तीसगढ़ व्यापमं की बीएड, डीएलएड और नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है।

Admission in Vyapam's B.Ed, D.El.Ed and Nursing courses : छत्तीसगढ़ व्यापमं की बीएड, डीएलएड और नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का आज आखिरी मौका है। दरअसल, फॉर्म भरने की मूल अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी, लेकिन व्यापमं का सर्वर डाउन होने की वजह से कई परीक्षार्थी आवेदन नहीं कर सके।



ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू



छात्रों की परेशानी को देखते हुए व्यापमं ने फॉर्म भरने की डेट एक दिन बढ़ाई थी। अब अभ्यर्थी आज यानी 26 अप्रैल को शाम 5 बजे तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से व्यापमं के सर्वर में बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं।



शुक्रवार को आखिरी दिन होने के बावजूद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स फॉर्म नहीं भर पाए थे। व्यापमं ने इसको गंभीरता से लिया और बीएड, डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त एक दिन का समय दे दिया।



आज शाम तक आवेदन किए जा सकेंगे

जो अभ्यर्थी अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके पास आज शाम 5बजे तक का मौका है। इसके बाद व्यापमं त्रुटि सुधार (Error Correction) के लिए अलग से समय देगा। निशुल्क सुधार 27 से 29 अप्रैल के बीच होगा, जबकि शुल्क के साथ सुधार 30 अप्रैल से 2 मई तक किया जा सकेगा। बता दें कि व्यापमं ने परीक्षा डेट्स भी जारी कर दी हैं। प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षाएं 22 मई को आयोजित होंगी। बीएससी नर्सिंग परीक्षा 29 मई और एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षा 5 जून को होगी।



ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई



CGPSC के असिस्टेंट डायरेक्टर एग्जाम की भी लास्ट डेट

असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री के 30 पदों पर भर्ती के लिए भी आज ही ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट है। इस भर्ती के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से चल रही थी। पहले लास्ट डेट 8 अप्रैल थी, जिसे बढ़ाकर 26 अप्रैल किया गया था। अभ्यर्थी 26 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद त्रुटि सुधार के वही नियम लागू होंगे। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा बीएड, डीएलएड और नर्सिंग कोर्स के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्यों बढ़ाई गई?
    व्यापमं का सर्वर डाउन होने के कारण कई परीक्षार्थी समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, इसलिए छात्रों की सुविधा को देखते हुए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल से बढ़ाकर 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर दी गई।
  2. त्रुटि सुधार (Error Correction) की प्रक्रिया व्यापमं द्वारा कब निर्धारित की गई है?
    निशुल्क त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 27 से 29 अप्रैल तक चलेगी, जबकि शुल्क के साथ सुधार 30 अप्रैल से 2 मई तक किया जा सकेगा।
  3. बीएड, डीएलएड और नर्सिंग परीक्षाएं कब आयोजित की जाएंगी?
    प्री बीएड और प्री डीएलएड की परीक्षाएं 22 मई को, बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 29 मई को और एमएससी तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा 5 जून को आयोजित की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा



छत्तीसगढ़ में व्यापमं | Chhattisgarh Vyapam | Chhattisgarh Vyapam Exam | Chhattisgarh Vyapam News | CG News | cg news today | cg news update



Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Vyapam
  • छत्तीसगढ़ में व्यापमं
  • Chhattisgarh Vyapam News
  • Chhattisgarh Vyapam Exam
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • cg news update
  • cg news today