CG व्यापम ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह 10 बजे से होंगी परीक्षाएं

Harrison Masih | Apr 22, 2026, 12:30 IST
vyapam-exam-time-change-due-to-heat-update
छत्तीसगढ़ व्यापम ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। अब परीक्षाएं सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी। यह नया नियम 26 अप्रैल से लागू होगा और आगामी सभी परीक्षाओं पर प्रभावी रहेगा।

News In Short

  • छत्तीसगढ़ व्यापमं ने गर्मी के कारण परीक्षा का समय बदला।
  • अब परीक्षाएं सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक होंगी।
  • 26 अप्रैल से नया समय लागू होगा।
  • 9:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद रहेगा।

News In Details

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने परीक्षाओं के समय में अहम बदलाव किया है। अब तक परीक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाती थीं, लेकिन नए आदेश के अनुसार सभी आगामी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी। यह नया समय 26 अप्रैल से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।



गर्मी के कारण बदला टाइम

CG व्यापम के संयुक्त परीक्षा नियंत्रक केदार पटेल ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके। प्रशासन का मानना है कि सुबह के समय परीक्षा (exam timetable) आयोजित करने से छात्रों को गर्मी से होने वाली परेशानी कम होगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।





एंट्री का सख्त नियम

नई व्यवस्था (cg vyapam update) के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री बंद कर दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।



सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा (cg vyapam exam) में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की पुलिस द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें और परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।



26 अप्रैल की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी

26 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रायपुर जिले के 104 केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इस परीक्षा में कुल 34,168 अभ्यर्थी शामिल होंगे।



ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य

व्यापम ने परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी स्पष्ट किया है:



  • हल्के रंग के आधी बांह के कपड़े पहनना अनिवार्य
  • काले, गहरे नीले और हरे रंग के कपड़े प्रतिबंधित
  • जूते, मोजे, बेल्ट, स्कार्फ पहनने की अनुमति नहीं
  • केवल चप्पल पहनकर आ सकते हैं
  • कान के आभूषण पहनना वर्जित

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

व्यापम ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे समय से पहले केंद्र पहुंचे, नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। गर्मी को देखते हुए पानी और जरूरी सावधानियां बरतना भी जरूरी बताया गया है। इस बदलाव से जहां एक ओर परीक्षार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।



ये खबरें भी पढ़ें...

CG व्यापम ने जल संसाधन विभाग में शुरू की भर्ती प्रक्रिया,फटाफट करें आवेदन...



CG व्यापमं की सख्त परीक्षा गाइडलाइन: ये गलती करने पर लगेगी दो साल की पाबंदी,FIR की भी चेतावनी



युवाओं का खत्म हुआ इंतजार, छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर



युवाओं का खत्म हुआ इंतजार, छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर



Tags:
  • छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल
  • exam timetable
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • CG व्यापम
  • cg vyapam exam
  • cg vyapam update