/sootr/media/media_files/vOlHcKieCc4yg2M7UXgs.jpg)
Chhattisgarh Vyapam Calendar : छत्तीसगढ़ के युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम ने साल 2024 में होने वाली व्यापम परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होने जा रही हैं। यहां देखिए पूरी डेट शीट
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया कैलेंडर
विभिन्न पदों के लिए 28 जुलाई 2024 से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 20 अक्टूबर तक चलेंगी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने ये कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जारी किया है।
इन तारीखों में होगा परीक्षा का आयोजन
छत्तीसगढ़ में व्यापामं द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 28 जुलाई से लेकर 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। इन लगभग 2 महीनों तक चलने वाली परीक्षाओं में सभी रुकी 8 भर्तियों की परीक्षाओं को कराया जाएगा।
कलेंडर में भर्तियों को लेकर तारीखें भी जारी की गई जिसमें सहायक ग्रेड-3 की परीक्षा 28 जुलाई, प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा 25 अगस्त, प्रयोगशाला तकनीशियन की परीक्षा 25 अगस्त, छात्रावास अधीक्षक की परीक्षा 15 सितंबर, लैब तकनीशियन उच्च शिक्षा की परीक्षा 29 सितंबर, मत्स्य निरीक्षक की परीक्षा 29 सितंबर, सहा. सांख्यिकी अधिकारी की परीक्षा 20 अक्टूबर और प्रयोगशाला सहा. कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर को है।
इतने पदों पर इतने आए फॉर्म
पद | विज्ञापन | फार्म | पदों की संख्या |
छात्रावास अधीक्षक | अक्टूबर 2023 | छह लाख | 300 |
प्रयोगशाला तकनीशियन | अक्टूबर 2023 | 2.5 लाख | 276 |
प्रयोगशाला परिचारक भृत्य | अक्टूबर 2023 | सात लाख | 800 |
मत्स्य निरीक्षक | जनवरी 2024 | एक लाख | 70 |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक