व्यापम ने सब इंजीनियर के लिए कई पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

Kanak Durga Jha | Jun 03, 2025, 13:26 IST
Vyapam released recruitment many posts Sub Engineer application started the sootr
जल संसाधान विभाग में सब इंजीनियरों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 20 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी।

जल संसाधान विभाग में सब इंजीनियरों की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 20 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। भर्ती परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। कुल 121 पदों पर भर्ती होगी। इसमें 105 सिविल और 16 विद्युत / यांत्रिकी सब इंजीनियर के पद शामिल हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता राज्य शासन से मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/ डिग्री।



ये खबर भी पढ़िए...B.Ed के लाखों छात्रों को बड़ा झटका... 4 बड़े कॉलेजों की मान्यता रद्द



13 जुलाई को होगी परीक्षा

इसी तरह इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल सब इंजीनियर के लिए विद्युत / यांत्रिकी इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी विभाग में उप अभियंता भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। 3 जून से त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी परीक्षा 13 जुलाई को होगी। इसी तरह कुछ महीनों पहले पीएचई सब इंजीनियर के लिए भर्ती निकली थी।



ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट



इसके लिए परीक्षा हो चुकी है। नतीजे इस महीने जारी होने की संभावना है। भर्ती को लेकर विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर जारी की गई है। इस सप्ताह जारी हो सकते हैं सीजी सेट के नतीजे: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा यानी सीजी सेट के नतीजे इस सप्ताह जारी हो सकते हैं। इसे लेकर व्यापमं से तैयारी की जा रही है। पिछले साल 21 जुलाई को यह परीक्षा 19 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी





FAQ

  1. जल संसाधन विभाग में सब इंजीनियर के कितने पदों पर भर्ती की जा रही है और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    जल संसाधन विभाग में कुल 121 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें 105 सिविल और 16 विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियर के पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है।
  2. सब इंजीनियर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?
    सिविल सब इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री और विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियर के लिए इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।
  3. जल संसाधन विभाग की भर्ती परीक्षा कब आयोजित होगी?
    जल संसाधन विभाग की भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी।


ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली



छग व्यापम न्यूज | छत्तीसगढ़ व्यापम | छत्तीसगढ़ व्यापमं | vyapam | CG VYAPAM | cg vyapam news today | cgvyapam new update | CG Vyapam Recruitment | Chhattisgarh Vyapam Exam | Chhattisgarh Vyapam News



Tags:
  • छत्तीसगढ़ व्यापम
  • Chhattisgarh Vyapam News
  • छग व्यापम न्यूज
  • vyapam
  • व्यापम
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • CG VYAPAM
  • Chhattisgarh Vyapam Exam
  • CG Vyapam Recruitment
  • cg vyapam news today
  • cgvyapam new update