Waqf Board को लगा 500 करोड़ का चूना... मोदी के नए कानून से हुआ खुलासा

Kanak Durga Jha | Apr 16, 2025, 12:25 IST
Wakf suffered loss 500 crores Modis new law revealed the sootr
Waqf Board : वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। वक्फ की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है। इसमें 500 करोड़ से ऊपर की संपत्ति शामिल है।

Waqf Board : वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। वक्फ की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है। इसमें 500 करोड़ से ऊपर की संपत्ति शामिल है। मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों में लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 लोग शामिल हैं। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले 400 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्ति की रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए पत्र लिखा है।



ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा



500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा

सलीम राज ने बताया कि अभी पंजीकृत 500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा किया है। गैर पंजीकृत संपत्ति जाे वक्फ बोर्ड की है, उसका चिह्नांकन किया जा रहा है। आगे आने वाले दिनों में इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के अंडर में लेने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा।



21 दिनों में निराकरण कराने की अपील

सलीम राज ने बताया कि वक्फ की संपत्ति को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है, ताकि संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के कब्जे में किया जा सके। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश शासन काल में कुछ लोगों ने वक्फ से संपत्ति को किराए में लिया था, लेकिन अब उसे खुद की संपत्ति बता रहे हैं।



सलीम राज ने बताया कि सभी जिले के SP को सुरक्षाबल मुहैया कराने के लिए भी पत्र लिखा है। पत्रों में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पूरे मामले को 21 दिन में निराकरण कराने की अपील की है।



ये खबर भी पढ़िए...155 हिंदू छात्रों से ईद पर पढ़वाई नमाज... NSS कोआर्डिनेटर को हटाया



FAQ

  1. वक्फ बोर्ड की 500 करोड़ की संपत्ति से जुड़ा विवाद क्या है?
    वक्फ बोर्ड की लगभग 500 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है। इसमें लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी और पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 लोगों पर फर्जी रजिस्ट्री करवाने का आरोप है। इसके अलावा करीब 400 लोगों को अवैध कब्जे को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
  2. वक्फ बोर्ड ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
    वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्तियों की रजिस्ट्री शून्य करने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही सभी जिलों के SP को सुरक्षा बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। कब्जाधारियों को 21 दिन में संपत्ति खाली करने का नोटिस भी दिया गया है।
  3. भविष्य में वक्फ बोर्ड की अन्य संपत्तियों को लेकर क्या योजना है?
    डॉ. सलीम राज ने बताया कि वर्तमान में 500 करोड़ की पंजीकृत संपत्तियों पर दावा किया गया है, लेकिन वक्फ बोर्ड की कई गैर-पंजीकृत संपत्तियाँ भी हैं। आने वाले समय में उनका चिन्हांकन कर इन्हें भी वक्फ बोर्ड के अधीन लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश



Waqf Board | Waqf Amendment Bill | waqf board amendment bill | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | वक्फ कानून | वक्फ प्रॉपर्टी | वक्फ बोर्ड दावा | वक्फ बोर्ड कानून | CG News | cg news update | cg news today



ये खबर भी पढ़िए...Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत





Tags:
  • CG News
  • वक्फ बोर्ड
  • cg news update
  • वक्फ प्रॉपर्टी
  • वक्फ बोर्ड दावा
  • cg news today
  • वक्फ बोर्ड कानून
  • छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड
  • वक्फ कानून