Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... जमकर बरसेंगे बादल

Kanak Durga Jha | Apr 27, 2025, 07:46 IST
weather update clouds rain heavily
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा रहेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी।



ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू



मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ की वजह से प्रदेश में गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को 43.8 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा।



रायपुर में लू जैसे हालात

राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।



ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई



शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री ज्यादा रहा। गर्म हवाएं और उमस से लोग बेहाल रहे। अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा









ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा





Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | imd weather update | Chhattisgarh weather update today | Weather Update Today | Weather Updates | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update