Weather Update : मौसम विभाग का सही निकला अनुमान, रायपुर में हुई जोरदार बारिश

Kanak Durga Jha | Oct 08, 2024, 17:50 IST
Share
Weather Update heavy rain alert 18 districts
Weather Update heavy rain alert 18 districts

Chhattisgarh Weather Update : सरगुजा और बस्तर संभाग के 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जा रही है। अगले एक दो दिन ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Update : रायपुर में मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। सरगुजा और बस्तर संभाग के 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जा रही है। अगले एक दो दिन ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव आया है। गरज-चमक वाले बादल अपने साथ मॉइस्चर को खींचते हैं, जिसके कारण बूंदाबांदी और बारिश होती है।

प्रदेश में अब तक इतनी औसत हुई बारिश

एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1169.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 636.3 मिमी, सूरजपुर में 1164.2 मिमी, बलरामपुर में 1742.3 मिमी, जशपुर में 1068.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 959.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1115.0 मिमी, महासमुंद में 971.4 मिमी, धमतरी में 1040.4 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1112.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.5 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 656.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 923.0 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1279.1 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1424.3 मिमी, नारायणपुर में 1465.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1550.9 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • heavy rainfall
  • weather update news
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट