माैसम विभाग की भविष्यवाणी ने चौंकाया... 72 घंटे तक होगी बारिश

Kanak Durga Jha | Feb 20, 2025, 14:22 IST
weather update heavy rain for three days chhattisgarh
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के लोगों को तेज गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के लोगों को तेज गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन यानी आज (गुरुवार) से 22 फरवरी के बीच प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी।



ये खबर भी पढ़िए...पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम कराएगा भारी बारिश... 72 घंटे तक बरसेंगे बादल



बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन यानी आज (गुरुवार) से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद अगले 3 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।



ये खबर भी पढ़िए...Coca Cola बनाने वाली फैक्ट्री के HR ने चुराया सीक्रेट फॉर्मूला, FIR



प्रदेश में ये है मौसम का हाल

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। बुधवार को प्रदेश में बालोद जिला सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया।



ये खबर भी पढ़िए...



नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई



छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और दुकान... लागू हुआ नया नियम



Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • माैसम विभाग