Coca Cola बनाने वाली फैक्ट्री के HR ने चुराया सीक्रेट फॉर्मूला, FIR

Marut raj | Feb 19, 2025, 20:17 IST
Share
HR of the Coca Cola factory stole the secret formula Bilaspur the sootr
HR of the Coca Cola factory stole the secret formula Bilaspur the sootr

HR of the Coca Cola factory stole the secret formula : छत्तीसगढ़ में कोका कोला कोल्ड ड्रिंक बनाने के सीक्रेट फॉर्मूला को चुराने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री प्रबंधन ने एचआर पर फॉर्मूला चुराकर फरार होने का आरोप लगाया है।

HR of the Coca Cola factory stole the secret formula :छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कोका कोला कोल्ड ड्रिंक बनाने के सीक्रेट फॉर्मूला को चुराने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री प्रबंधन ने एचआर पर फॉर्मूला चुराकर फरार होने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट पर सिरगिट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई

दूसरी कंपनी को बेच सकता है फॉर्मूला

जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र के नर्मदा कोल्ड ड्रिंक का है। यहां कोका कोला कंपनी के कोल्ड ड्रिंक बनाने के सीक्रेट फॉर्मूला को चुराने का आरोप है। रिपोर्ट में बताया गया कि फैक्ट्री का एचआर गोपनीय फॉर्मूला को चुराकर फरार हो गया है।इसे वह किसी दूसरी कंपनी को बेच सकता है और फॉर्मूले को लीक कर कम्पनी को लंबी चपत लगा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और दुकान... लागू हुआ नया नियम

फरार आरोपी की तलाश

सिविल लाइन सीएसपी के अनुसार आरोपी कर्मचारी ने कोल्ड ड्रिंक निर्माण का गुप्त फॉर्मूला बाहरी लोगों को बेचने की कोशिश की।कंपनी के सुरक्षा तंत्र से यह हरकत पकड़ में आने के बाद प्रबंधन ने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। फरार आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और गोपनीय जानकारी लीक करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... बैरंग लौटा क्वीन्स क्लब को सील करने पहुंचा निगम का अमला...76 लाख बकाया

FAQ

  1. बिलासपुर में कोका कोला के सीक्रेट फॉर्मूला चुराने का मामला कहां से सामने आया है ?
    बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में कोका कोला के कोल्ड ड्रिंक बनाने के सीक्रेट फॉर्मूला चुराने का मामला सामने आया है।
  2. आरोपित कर्मचारी पर क्या आरोप लगाए गए हैं ?
    आरोपित कर्मचारी पर कोका कोला कंपनी के सीक्रेट फॉर्मूला को चुराकर उसे किसी दूसरी कंपनी को बेचने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
  3. इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है ?
    पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम 50000 रुपए फैलोशिप..ठेकेदार ने ली थी जान

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • bilaspur news in hindi
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • Coca Cola
  • कोका कोला
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल

By Amresh Kushwaha

इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल
बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े

By Jageshwar prasad

बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार
जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी

By Arohi Raj

जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी
अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र

By Kaushiki

अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र
कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने

By Harrison Masih

कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने