बैरंग लौटा क्वीन्स क्लब को सील करने पहुंचा निगम का अमला...76 लाख बकाया

Arun Tiwari | Feb 19, 2025, 16:33 IST
Share
Queens Club Raipur the sootr
Queens Club Raipur the sootr

वीआईपी रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की होटल क्वीन्स क्लब को सील करने पहुंचा निगम का अमला बैरंग वापस लौट आया। होटल पर 76 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया है।

रायपुर. वीआईपी रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की होटल क्वीन्स क्लब को सील करने पहुंचा निगम का अमला बैरंग वापस लौट आया। होटल पर 76 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया है। होटल प्रबंधन लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुका रहा है। होटल का नाम संपत्ति कर के बड़े बकायादारों में शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई

बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी क्वीन्स क्लब ने अपना टैक्स नहीं चुकाया। नगर निगम का अमला इस होटल को सील करने पहुंचा, लेकिन वापस लौट आया। एक फोन आया और अमले को वापस लौटना पड़ा। इस बात की किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और दुकान... लागू हुआ नया नियम

किसके फोन पर बैरंग लौटा अमला

निगम का राजस्व अमला क्लब में कार्रवाई करने निकला था। निगम की टीम क्लब तो पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। 76 लाख रुपए की बकाया राशि न चुकाने के एवज क्लब को सील करने पहुंची टीम केवल एक मौखिक आश्वासन पर वापस लौट गई। यह आश्वासन न तो क्लब के प्रबंधन का था और न ही अधिकारियों को ऊपर से कोई आदेश आया था। पूरी टीम केवल कार्यपालन अभियंता यानी ईई के आश्वासन पर वापस लौट गई। सवाल यही है कि होटल सील करने का आदेश लेकर निकली टीम बिना कार्रवाई किए, केवल EE के आश्वासन पर कैसे वापस लौट गई।

ये खबर भी पढ़ें... मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा

होटल पर मेहरबान निगम

यहां पर यही सवाल खड़ा होता है कि क्वीन्स क्लब पर आखिर निगम क्यों मेहरबान है। होटल का दबाव इतना है कि अमले को वापस लौटना पड़ रहा है। नई मेयर मेडम के सामने अब यह चुनौती है कि आखिर बड़े बकायादारों की जेब से कर की वसूली कैसे की जाए। यदि यहां पर सख्ती नहीं दिखाई तो जनता की जेब पर बोझ बढ़ता जाएगा। जबकि तब जबकि यह सरकार के विभाग की ही होटल है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा होगा कि जनता पर तो निगम तत्काल कार्रवाई कर देता है, लेकिन इनके सामने बेबस हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम 50000 रुपए फैलोशिप..ठेकेदार ने ली थी जान

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • action of Raipur Municipal Corporation
  • Raipur Municipal Corporation
  • रायपुर नगर निगम
  • New Raipur News
  • रायपुर नगर निगम न्यूज
  • raipur news in hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा