Weather Update : सक्रिय हुआ मानसून... गरज-चमक के साथ होगी बारिश
Kanak Durga Jha | Jul 18, 2025, 06:52 IST
Weather Update Monsoon becomes active rain with thunder lightning
मौसम विभाग ने बताया कि 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में मानसूनी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। उत्तर झारखंड और दक्षिण बिहार के ऊपर बने निम्न दाब के क्षेत्र और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 घंटों में झारखंड, बिहार होते हुए यह प्रणाली पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगी, जिससे छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक, तेज अंधड़ और भारी बारिश की आशंका है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। यह बारिश किसानों के लिए राहत की खबर हो सकती है।
राज्य के एक-दो स्थानों पर तेज अंधड़, वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है, विशेषकर बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए।
प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में केंद्रित रहने की संभावना है। इन इलाकों में जलभराव और छोटी नदियों में उफान आने की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग ने कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, चांदौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय उत्तर झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार के ऊपर एक सक्रिय निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, जो अब पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड, दक्षिण बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है। इससे मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। मानसून द्रोणिका इस समय बीकानेर, उत्तर राजस्थान, हमीरपुर, उत्तर झारखंड, कोंटई और वहां से पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। यही द्रोणिका प्रदेश में वर्षा की स्थितियों को और सशक्त बना रही है।
प्रदेश में 16 जुलाई को बारिश की संभावना
अंधड़ और वज्रपात का खतरा
सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी
इन जिलों में येलो अलर्ट
Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava