Weather Update : एक्टिव हो गया तगड़ा सिस्टम... अगले 48 घंटे तक होगी भारी बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है। साथ ही प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है. मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सुक्रमा, चीजापुर, दक्षिण बस्तर दतेवाड़ा, बस्तर, चलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरभा, जशपुर गरिला पेडा-मरजानी, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में भारी बारिश के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी है। इसके अलावा 40-60 KMPH की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए...कौन है माड़वी हिड़मा... जिसने 76 जवानों को एक साथ मार डाला
बारिश का बना हुआ है सिस्टम
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो ओडिशा तट से सटा है। इससे संबंधित ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इस सिस्टम के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ते हुए और अधिक सक्रिय होकर ‘डिप्रेशन’ बनने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए...बसव राजू तो ट्रेलर था... अभी तो 15 मोस्ट वांटेड नक्सलियों को मारना बाकी है
अन्य मौसमी सिस्टम भी दिखा रहे असर
एक पश्चिमी विक्षोभ 70° पूर्व और 30° उत्तर पर 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो 0.9 किमी की ऊंचाई तक विस्तारित है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर एक और ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है। एक विंडशियर ज़ोन 17° उत्तर अक्षांश पर 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर और कोंडागांव से हटा 'लाल आतंक' का धब्बा, अब नक्सलियों का खौफ नहीं
FAQ
- छत्तीसगढ़ में मानसून की क्या स्थिति है और किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है?
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है और राज्य में मानसूनी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जैसे जिलों में भारी बारिश, तेज अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। - छत्तीसगढ़ में मौसम को प्रभावित करने वाला प्रमुख मौसमी सिस्टम कौन सा है?
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र वर्तमान में मौसम को प्रभावित कर रहा है। यह ओडिशा तट के पास स्थित है और इससे जुड़ा हुआ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण 7.6 किमी की ऊँचाई तक फैला है। इसके सक्रिय होकर ‘डिप्रेशन’ में बदलने की संभावना जताई गई है। - छत्तीसगढ़ के मौसम पर अन्य कौन-कौन से मौसमी सिस्टम असर डाल रहे हैं?
छत्तीसगढ़ के मौसम पर प्रभाव डालने वाले अन्य मौसमी सिस्टमों में: पश्चिमी विक्षोभ (70°E, 30°N पर, 5.8 किमी ऊँचाई पर) पश्चिमी राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक बनी द्रोणिका (0.9 किमी तक फैली) उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश पर चक्रीय परिसंचरण (1.5 किमी ऊँचाई तक) विंडशियर ज़ोन (17°N अक्षांश पर 3.1–4.5 किमी ऊँचाई तक फैला) इन सभी का संयोजन मिलकर छत्तीसगढ़ में बारिश और मौसम के बदलाव का कारण बन रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...कभी नक्सलियों से खौफ खाते थे इस गांव के लोग... अब सड़क-बिजली की सुविधा
Weather update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | CG Today Weather Update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | Weather Updates | Weather Update Today | weather update news | छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज | छत्तीसगढ़ मानसून | छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की फिर चेतावनी | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी