पश्चिमी विक्षोभ का असर... गरज-चमक के साथ होगी भयंकर बारिश

Kanak Durga Jha | May 14, 2025, 07:45 IST
WEATHER UPDATE
पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न वायुमंडलीय सिस्टम्स के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न वायुमंडलीय सिस्टम्स के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और वज्रपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व गतिविधियों के संकेत मिल रहे हैं, वहीं अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि का सिलसिला जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली



पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, वर्तमान में निम्न वायुमंडलीय स्थितियां प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 5.8 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय, जो वर्तमान में 32° उत्तरी अक्षांश और 73° पूर्वी देशांतर पर स्थित है।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला में छोटी मछलियां फंसी, मगरमच्छ अब तक बाहर



चक्रवाती परिसंचरण: पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर बना चक्रवातीय परिसंचरण, जो 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इससे एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण ओडिशा तक विस्तारित है।



उत्तर-दक्षिण द्रोणिका: पश्चिमी विदर्भ से केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैली एक और द्रोणिका सक्रिय है।



ये खबर भी पढ़िए...आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में मौसम का क्या हाल है ?
    छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, तेज हवाएं और वज्रपात होने की संभावना है।
  2. बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्या कहना है ?
    बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-दक्षिण द्रोणिका सक्रीय है, जिससे बारिश होने की संभवना है।


ये खबर भी पढ़िए...अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली





Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | imd weather update | Weather Update Today | Weather Updates | पश्चिमी विक्षोभ और वेस्टर्न डिस्टर्बन्स | मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी | मौसम विभाग में बड़ा बदलाव | मौसम विभाग न्यूज



Tags:
  • मौसम विभाग
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • मौसम विभाग न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Updates
  • मौसम विभाग में बड़ा बदलाव
  • Weather Update Today
  • पश्चिमी विक्षोभ
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
  • पश्चिमी विक्षोभ और वेस्टर्न डिस्टर्बन्स