आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को मिले इंस्पायर अवार्ड के 10 हजार रुपए, प्रिंसिपल ने छीन लिया

Kanak Durga Jha | May 14, 2025, 06:45 IST
Share
Atmanand School student got 10 thousand rupees Inspire Award principal snatched the sootr
Atmanand School student got 10 thousand rupees Inspire Award principal snatched the sootr

Atmanand School : कक्षा 7वीं के छात्र अजय सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सर्टिफिकेट और 10 हजार रुपए दिए लेकिन, स्टूडेंट से प्रिंसिपल ने पैसा छीन लिया।

आत्मानंद स्कूल से अजीब मामला सामने आया है। कक्षा 7वीं के छात्र अजय सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने सर्टिफिकेट और 10 हजार रुपए दिए लेकिन, स्टूडेंट से प्रिंसिपल ने पैसा छीन लिया। यह पैसा छात्र के खाते में जमा हो गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने अजय को स्कूल में रोक लिया। इसका पता चलते ही छात्र के पिता स्कूल पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान..72 घंटे तक होगी जोरदार बारिश

टीसी थमाने की दी धमकी

प्रिंसिपल ने छात्र के पिता से 10 हजार रुपए वापस जमा कराने का आदेश दिया। पिता का आरोप है कि बेटे को धमकाया - गया था कि अगर पिता पैसा जमा नहीं करेंगे तो स्कूल से टीसी काट दी जाएगी। पिता ने सुशासन तिहार के तहत लगे कैंप में पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। पिता ने यह भी बताया कि उसे आश्वासन दिया गया था कि पैसा दूसरे प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा। इसके बाद जो पैसा बचेगा उसे वापस होगा।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला में छोटी मछलियां फंसी, मगरमच्छ अब तक बाहर

अजय के पिता जयचंद ने बताया कि स्कूल में उसका बड़ा बेटा, बेटी और छोटा बेटा विजय पढ़ते हैं। करीब एक हफ्ते पहले छोटा बेटा विजय स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। इसके बाद उसे पता चला कि बेटे अजय और बेटी को स्कूल में रोक लिया गया है। जानकारी मिलने के बाद वह स्कूल पहुंचा। इसके बाद उसे पता चला कि प्रिंसिपल ने बेटे के खाते में जमा हुए पैसे वापस जमा कराने का आदेश दिया है। बेटे ने बताया कि अगर पैसा जमा नहीं किया गया तो स्कूल से उसका नाम काट देंगे।

ये खबर भी पढ़िए...नागलोक बना बस्तर... यहां तक्षक सहित कई दुर्लभ सांपों का बसेरा

प्रिंसिपल ने शिक्षकों पर लगा दिया आरोप

प्रिंसिपल से बात करने के बाद वह बेटे और बेटी को लेकर घर गया। इसके बाद उसने बैंक खाते से पैसे निकाले और बेटे अजय के साथ जाकर स्कूल में पैसा जमा करवा दिया। अजय के पिता ने बताया कि वह वार्ड नंबर 39 में कचहरी के पास रहता है। उतई चौक पर वह गन्ना रस का ठेला लगाता है। इधर, पूरे मामले को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल प्रेमलता तिवारी का कहना है कि छात्र के पिता को गलत जानकारी दी जा रही है। इसमें स्कूल के कुछ शिक्षकों ने बदमाशी की है। उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन लेने के बाद ही विधि सम्मत पैसा वापस लिया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...अमूल दूध का डिब्बा बना हथियार... इससे बम बना रहे नक्सली



FAQ

  1. कक्षा 7वीं के छात्र अजय सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से पुरस्कार क्यों मिला और स्कूल में क्या हुआ?
    अजय सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक प्रोजेक्ट के लिए 10,000 रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह राशि उसके बैंक खाते में जमा हुई। आरोप है कि स्कूल की प्रिंसिपल ने अजय से यह राशि वापस जमा कराने का आदेश दिया और न करने पर टीसी काटने की धमकी दी।
  2. अजय के पिता ने इस मामले में क्या कदम उठाया?
    अजय के पिता जयचंद ने बताया कि प्रिंसिपल ने उनके बेटे को स्कूल में रोक लिया और पैसे वापस जमा कराने का आदेश दिया। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत लगे कैंप में इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की और बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि पैसा दूसरे प्रोजेक्ट में लगाया जाएगा, और जो पैसा बचेगा, वह वापस किया जाएगा।
  3. स्कूल की प्रिंसिपल प्रेमलता तिवारी का इस मामले में क्या कहना है?
    प्रिंसिपल प्रेमलता तिवारी का कहना है कि छात्र के पिता को गलत जानकारी दी जा रही है और इसमें स्कूल के कुछ शिक्षकों ने बदमाशी की है। उन्होंने बताया कि उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन लेने के बाद ही विधि सम्मत पैसा वापस लिया गया है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल | Swami Atmanand School | Chhattisgarh Swami Atmanand School | Swami Atmanand School Chattisgarh | CG News | cg news update | cg news today Swami Atmanand School Chattisgarh

Tags:
  • CG News
  • Swami Atmanand School
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • आत्मानंद स्कूल
  • Chhattisgarh Swami Atmanand School
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच