'नीले ड्रम’ में बंद कर दूंगी... पति और बच्चों को हत्या की धमकी देकर भागी पत्नी

Harrison Masih | Jun 07, 2025, 12:34 IST
will lock you in 'blue drum Wife runs away threatening to kill husband and children korba the sootr
प्यार के वादे, सात साल की शादी और दो मासूम बच्चों को पीछे छोड़कर एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह चौंकाने वाला मामला कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया है।

प्यार के वादे, सात साल की शादी और दो मासूम बच्चों को पीछे छोड़कर एक महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। यह चौंकाने वाला मामला कोरबा जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को न सिर्फ धोखा दिया बल्कि उसे 'नीले ड्रम' जैसी हत्या की धमकी तक दे डाली।



सात साल पुरानी लव मैरिज टूटी

कोरबा निवासी संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। उसने 2017 में रुखसाना बानो (24) से लव मैरिज की थी। शुरुआत में दोनों खुशहाल जीवन बिता रहे थे और उनके दो बच्चे – एक बेटा (6 साल) और बेटी (4 साल) भी हैं। लेकिन कुछ महीनों से रुखसाना का व्यवहार बदल गया था।



ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में वायरल हर्षा रिछारिया की आत्महत्या की धमकी, कहा- अगर टूट गई तो जान दे दूंगी



कॉल डिटेल्स से खुला राज

संजय को जब शक हुआ, तो उसने रुखसाना की कॉल डिटेल्स निकलवाईं। उसमें पता चला कि उसकी पत्नी का सूरज महतो नामक युवक से अफेयर चल रहा है। सूरज बिहार का रहने वाला है और कोरबा में दुकान में काम करता है। दोनों मोबाइल के जरिए संपर्क में आए और फिर गुपचुप मिलना-जुलना शुरू हो गया।



धमकियां और डर का माहौल

जब संजय ने पत्नी को रोका, तो रुखसाना ने धमकी दी कि अगर उसे सूरज के साथ जाने से रोका गया, तो वह उसका भी वही हाल करेगी जैसा उत्तर प्रदेश के मेरठ में 'नीले ड्रम' हत्याकांड में हुआ था। उसने अपने पति को चेतावनी दी – “अगर रोका, तो तुम और बच्चे मारे जाओगे।”



ये खबर भी पढ़ें... कर्नाटक में 6 जजों को मिली हत्या की धमकी, पाकिस्तानी बैंक में जमा कराओ 50 लाख, वरना दुबई गैंग मार डालेगी



नीले ड्रम कांड मेरठ की वह कुख्यात घटना थी जिसमें मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या के बाद उसकी पत्नी और प्रेमी ने शव को नीले प्लास्टिक ड्रम में भरकर छिपाया था। सोशल मीडिया पर इस कांड को लेकर व्यापक चर्चा और मीम्स बने थे।



मां को तलाशते मासूम, बिछड़ा बचपन

1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक संजय ने पत्नी को समझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन वह नहीं मानी। अंततः वह प्रेमी के साथ चली गई। संजय ने पत्नी की गुमशुदगी मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई थी। लेकिन 6 जून को रुखसाना और उसका प्रेमी खुद थाने पहुंचे और रुखसाना ने पति-बच्चों को छोड़ने का लिखित फैसला दे दिया।



बच्चे मां के जाने के बाद सदमे में हैं। दोनों रो-रोकर बेहाल हैं और बार-बार मां को ढूंढने की जिद कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... कोरबा में आशिक की घिनौनी करतूत, आत्महत्या की धमकी देकर 7 साल तक किया शारीरिक शोषण, शादी का दबाव बनाया तो छोड़कर भाग निकला प्रेमी



पुलिस का बयान

मानिकपुर चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। पति की ओर से फिलहाल कोई कानूनी शिकायत नहीं की गई है।



पति का दर्दभरा बयान

संजय जांगड़े ने मीडिया से बात करते हुए टूटे हुए दिल से कहा –



te



ये खबर भी पढ़ें... 14 साल के किशोर ने की डेढ़ लाख का फोन दिलाने की मांग, परिजनों ने किया इनकार, तो दी आत्महत्या की धमकी



teacher wife threatened to kill | love affair | Love affair in Chhattisgarh | korba | Chattisgarh News | Death threats | दी आत्महत्या की धमकी | अवैध संबंध | पत्नी का गैर मर्द से अवैध संबंध | प्रेमी संग भागी लड़की | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chattisgarh News
  • Love affair in Chhattisgarh
  • प्रेमी संग भागी लड़की
  • korba
  • कोरबा
  • दी आत्महत्या की धमकी
  • teacher wife threatened to kill
  • अवैध संबंध
  • love affair
  • Death threats
  • पत्नी का गैर मर्द से अवैध संबंध